Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी का आयोजन

    ShagunBy ShagunJuly 30, 2023Updated:July 30, 2023 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 871

    संगोष्ठी में पेड़ और पानी बचाने के तमाम उपायों पर हुयी चर्चा

    बाराबंकी, 30 जुलाई 2023: डॉ भीमराव अंबेडकर मेमोरियल सेवा समिति/पार्क-स्मारक अनुरक्षण  समिति द्वारा सतरिख नाके पर स्थित डॉ अंबेडकर पार्क में पर्यावरण संरक्षण विषय पर संगोष्ठी आयोजित की। संगोष्ठी में पेड़ और पानी बचाने के तमाम उपायों पर वक्ताओ ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।

    समिति के अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने कहा कि बाराबंकी का इतिहास पेड़ और पानी के मामले में बड़ा समृद्धशाली रहा है। जिले की पहचान यहां के वनों, जंगलों, नदियों और झीलों से हुई है। जिले को  जहाँ 11 नदियां अभिसिंचित करती थीं वही विशाल वन जिले की पहचान थे, इसी पहचान से जिले का नाम बाराबंकी पड़ा। आज विशाल वन खतम हो चुके हैं, 11 में से आठ नदिया अपना अस्तित्व खो चुकी हैं, जो नदियां बची हैं वे पानी के लिए तरसती हैं। ऐसी ही परिस्थितियां रही और हम सब चेते नही तो जीवन पर संकट आना तय है।

    रत्नेश कुमार ने पेड़ों और जलस्रोत के संरक्षण के लिए सभी को प्रेरित किया। समिति के महासचिव राम औतार ने कहा कि हम पेड और पानी को बचाने की शुरुआत अपने घर से ही करें। अपने घर के आरओ वाटर के वेस्ट पानी से बर्तन साफ करने, घर के फूल पौधों को पानी देने के काम में लाएं। कोषाध्यक्ष जेएल भास्कर ने कहा कि शहरों में लोगों को चाहिए कि अपने घरों में बोरी में मिट्टी भरकर सब्जियों और फूलों के पौधे लगाए जिससे ताजी सब्जी भी मिलेगी और पर्यावरण का संरक्षण भी होगा। लेखापरीक्षक दिनेशचंद्र रावत ने कहा कि पेड़ हर साल लगाए जाते हैं कितने बचाये जाते हैं इसकी कोई गणना नही होती है। हम सभी को पेड़ लगाने के साथ ही पेड़ बचाने पर जोर देना चाहिए।

    देव कुमार गुप्ता ने कहा कि घरों और वाहनों की ए सी पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है, इसका प्रयोग कम करना पड़ेगा। इसी प्रकार अनेक वक्ताओं ने पेड़ और पानी के संरक्षण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर उपाध्यक्ष अमरीश बहादुर, देव कुमार गुप्ता, राजेन्द्र कनौजिया, सचिव मंशाराम कनौजिया, विनोद कुमार प्रधान,  पदाधिकारी सियाराम वर्मा, अधिवक्ता राजकुमार वर्मा, राम प्रगट कनौजिया, रमेश चौधरी, कमलेश कुमार, अधिवक्ता कमलेश गौतम, कन्हैयालाल, जियालाल आदि लोगों ने गोष्ठी को संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    Shagun

    Keep Reading

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    अब्दुल हमीद जैसा वीर इसी धरा ने दिया, अब महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा : CM योगी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Ravana Emerges as the Biggest Highlight of Ramayana

    रावण की दहाड़ ने हिला दिया दर्शकों को, ट्रेलर लांच

    August 2, 2026
    New Faces Win Hearts, Soulful Music Casts Its Magic

    फिल्म रिव्यू : ‘दिल दीवाना हो गया’ : नए चेहरों ने जीता दिल, मधुर संगीत ने रच दिया जादू

    August 2, 2026
    The explosive trailer of ‘Toxic’ will be released on August 8.

    8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर

    August 2, 2026
    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    August 1, 2026
    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    August 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading