Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    पटना में सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग से सशक्त बनेंगी बेटियां

    ShagunBy ShagunSeptember 5, 2023Updated:September 5, 2023 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 852

    3 दिवसीय कार्यक्रम में सीखेंगी आत्मरक्षा की तकनीक

    पटना, 05 सितंबर, 2023: खेल, शारीरिक शिक्षा, फिटनेस एवं लेजर कौशल परिषद (SPEFL-SC) द्वारा पटना के मदर टेरेसा बालिका छात्रावास की 50 महिला अभ्यर्थियों को सेल्फ डिफेंस के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव डॉ सफीना ए एन ने किया। बिहार सरकार की एक खास पहल “मेरी सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी – सुरक्षित समाज में सशक्त नारी” के तहत नए भारत की नारी के लिए यह सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 4 से 6 सितंबर, 2023 तक आयोजित किया जा रहा है।

    अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव डॉ सफीना ए एन ने कहा कि नारी सुरक्षा हेतु आज की कड़ी में अपनी सुरक्षा, अपनी जिम्मेदारी के तहत लड़कियों के बीच अपना दायित्व, अपना कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए हमनें इस ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया है। इसमें स्किल इंडिया का भी योगदान है और खासकर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और बिहार सरकार की खास पहल है। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों को अपना सुरक्षा उपलब्ध कराने और खुद का कॉन्फिडेंस बढ़ाने को लेकर तरह तरह की ट्रेनिंग दी जाएगी और साथ हीं साथ कुछ इक्यूपमेंट भी दिए जाएंगे, जो मुसीबत के समय काम आएंगे। इससे लड़कियां मुसीबत के समय खुद से कॉन्फिडेंट रहे और सुरक्षित रहे। हमारा यही लक्ष्य है। इसके लिए स्पेशली स्किल ट्रेनर आ रहे हैं, जो लड़कियों को प्रशिक्षण देंगें।

    बता दें कि खेल, शारीरिक शिक्षा, फिटनेस एवं लेजर कौशल परिषद (SPEFL-SC) ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत कई राज्यों में बेटियों के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया है। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत स्पोर्ट्स, फिजिकल एजुकेशन, फिटनेस एंड लेजर- स्किल्स काउंसिल (एसपीईएफएल-एससी) की निगरानी में स्किल्ड ट्रेनर्स ने बेटियों को प्रशिक्षण देने की योजना पर निरंतर कार्य किया है। बिहार राज्य प्रमुख शशांक सिंह का कहना है कि यह पहल महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गयी है। इस प्रशिक्षण में बेटियों को तकनीक के साथ कौशल भी सिखाए जाएंगे। यह कार्यक्रम दुनिया की कुछ बेहतरीन युद्ध प्रणालियों की सर्वश्रेष्ठ आत्मरक्षा प्रथाओं और तकनीकों पर आधारित है और शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस के महत्व पर केंद्रित है।

    इसी क्रम में पटना के मदर टेरेसा अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास की छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन 2 घंटे की ट्रेनिंग दी जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान सचिव डॉ. सफीना ए.एन, संयुक्त सचिव सह निदेशक डॉ. अमीर अफाक अहमद फैजी अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, पटना निरंजना कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। साथ ही खेल, शारीरिक शिक्षा, फिटनेस एवं लेजर कौशल परिषद (SPEFL-SC) के सी.ई.ओ तहसीन जाहिद और बिहार राज्य प्रमुख शशांक सिंह अभियान का प्रमुख हिस्सा रहेंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    Surgeon Vice Admiral Arti Sarin visited the 7 Air Force Hospital in Kanpur.

    सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन ने कानपुर के 7 एयर फोर्स अस्पताल का दौरा किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026
    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading