Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बॉलीवुड

    मानवीय रिश्ते और दैविक शक्ति की “भूलभुलैया” है फिल्म, ट्रेलर रिलीज़

    ShagunBy ShagunSeptember 5, 2023 बॉलीवुड No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,023

    मैडज़ मूवीज़ एंड वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शनस प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म “भूलभुलैया” का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है, जिसमें गौरव झा, काजल राघवानी और रितु सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर Enter10 रंगीला के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। यह फिल्म हॉरर कॉमेडी जोनर की है। इसके निर्माता प्रदीप सिंह, समीर आफताब, प्रतीक सिंह और निर्देशक अजय कुमार झा हैं। साढ़े 3 मिनट के इस ट्रेलर में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जो फिल्म की ओर उत्सुकता पैदा करते हैं। फिल्म के गाने भी शानदार हैं। इस फिल्म में एक लंबे समय बाद काजल राघवानी और रितु सिंह साथ स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। चलिए बात करते हैं अब ट्रेलर की….

     

    Link : https://youtu.be/-xtIQnGEGZw?si=pbBa98YaD4TYl3Ua

    फिल्म “भूलभुलैया” की कहानी मानवीय रिश्ते और दैविक शक्तियों की “भूलभुलैया” में उलझी हुई लगती है। फिल्म का ट्रेलर कम से कम इस बात की ओर इशारा करता है। फिल्म का ट्रेलर 3:30 मिनट का है और इसकी शुरुआत होती है गौरव झा के सैड सेड से, जिसमें वे काजल राघवानी के वियोग में दिखाए गए हैं। काजल फिल्म में उनके बचपन का प्यार होती है, लेकिन वो भगवान को प्यारी हो जाती है। घर वाले उनकी शादी रितु सिंह से कर देते हैं। लेकिन रितु सिंह पर दैविक शक्तियों का प्रभाव होता है। इससे घर में अनहोनी शुरू हो जाती है। ये समझते गौरव के परिवार वालों को देर नहीं लगती और वे इसका निदान खोजने लगते हैं। फिर जो होता है, वह बेहद रोमांचक लगता है और इसके लिए फिल्म का इंतजार करना होगा।

    वहीं, फिल्म को लेकर निर्माता प्रदीप सिंह ने कहा कि फिल्म भोजपुरी के दर्शकों के लिए बेजोड़ मनोरंजन प्रस्तुत करेगी। हमने शानदार फिल्म बनाई है। अब दर्शकों के दरबार में इस फिल्म को जल्द ही रिलीज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिल्म “भूलभुलैया” में गौरव झा, काजल राघवानी, रितु सिंह के अनीता रावत, संजय पांडेय, प्रेम दुबे, रिंकू भारती, विनोद मिश्रा, ब्रिजेश त्रिपाठी, ललित उपाध्याय मुख्य भूमिका में हैं। कहानी, पटकथा और संवाद: सभा वर्मा का है। संगीतकार मधुकर आनंद और गीतकार प्यारे लाल यादव, फणींदर राव, संदीप साजन और धरम हिंदुस्तानी हैं। छायांकन डी.के. शर्मा, संकलन गुर्जंट सिंह, सह-संकलन दिनेश प्रजापति और नृत्य रिक्की गुप्ता का है। कला रणधीर दास, वेशभूषा विद्या-विष्णु, पार्श्व संगीत असलम सुरती और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Kashika Kapoor Makes Headlines with Neil Nitin Mukesh in ‘Bewafa Se’, Now Set to Impress in Telugu Cinema with ‘Cast’!

    नील नितिन मुकेश के साथ ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर ने स्क्रीन पर लगाई आग, अब ‘कास्ट’ में दिखेगा नया अवतार!

    ‘Ada Ki Aahat’ will stir up terror—a double dose of fear and mystery this Halloween!

    ‘अदा की आहट’ से मचेगा खौफ, हैलोवीन पर डर और रहस्य का डबल धमाका!

    Sai Pallavi in ​​a new avatar—donning a khaki uniform, she’s set to bring the thrill as she fights for justice in ‘Om: Chapter 1’!

    खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!

    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    From Ravana on Screen to a Power Player Behind the Scenes! Yash Makes a Big Move in ‘Ramayana’ Distribution

    पर्दे पर रावण, पर्दे के पीछे पावरफुल खिलाड़ी ! ‘रामायण’ के डिस्ट्रीब्यूशन में यश की बड़ी एंट्री

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Candidates for the 68,500-teacher recruitment protest at the minister's residence; express frustration over the lack of dialogue.

    68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का मंत्री आवास पर प्रदर्शन, वार्ता नहीं होने से नाराजगी

    November 5, 2026
    Kashika Kapoor Makes Headlines with Neil Nitin Mukesh in ‘Bewafa Se’, Now Set to Impress in Telugu Cinema with ‘Cast’!

    नील नितिन मुकेश के साथ ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर ने स्क्रीन पर लगाई आग, अब ‘कास्ट’ में दिखेगा नया अवतार!

    November 5, 2026
    Power on the Streets: Democracy’s Inverted Flow

    सत्ता सड़क परः लोकतंत्र की उलटी गंगा

    November 5, 2026
    ‘Ada Ki Aahat’ will stir up terror—a double dose of fear and mystery this Halloween!

    ‘अदा की आहट’ से मचेगा खौफ, हैलोवीन पर डर और रहस्य का डबल धमाका!

    November 4, 2026
    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    November 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading