Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर

    जैविक खेती में नये प्रयोग बढ़ा रहे उत्पादन

    ShagunBy ShagunOctober 30, 2023 करियर 1 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 7,519

    लखनऊ 30 अक्टूबर। लखनऊ से कुछ दूर हैदरगढ़ में युवा कृषि वैज्ञानिक वहां के किसानों के साथ जैविक खेती में उत्पादन बढ़ाने की नयी इबादत रचने में जुटे हैं। बंजर भूमि को उपजाऊ भूमि में परिवर्तित करने में सक्रिय युवा आशीष सरोज, आकाश और‌ रूबी श्रीवास्तव आज के किसानों, विशेषकर युवा किसानों के लिए उदाहरण बन गये हैं। पारम्परिक भूसे में मशरूम उत्पादन करने के विपरित गोबर में मशरूम उत्पादन करने वाले आशीष सरोज का मानना है कि अच्छी फसल के लिए पोषण युक्त मिट्टी की आवश्यकता होती है।

    मीरपुर सिद्धौर ब्लॉक हैदरगढ़ में दो साल मिट्टी की जांच प्रयोगशाला बनाकर इन्होंने यहां पास के खेतों की मिट्टी की जांच शुरू की। गोबर और अन्य वेस्ट पदार्थो के माध्यम से प्राकृतिक तौर पर खेतों में उर्वरता बढ़ाने वाले नाइट्रोजन,‌ फास्फोरस और पोटेशियम ‌जैसे रासायनिक तत्वों की आवश्यक मात्रा में भरपाई करवाकर जैविक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। रूटरीज एसेन्शिएल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अर्बन बगीचा ब्रांड नाम से प्रारम्भ की गयी इस जैविक खाद को तैयार करने में तीस से चालीस दिन लगते हैं।

    तीन-तीन इंच की परतों में क्रमशः गोबर, इन्टरफेस कल्चर का छिड़काव, सरसों की खली, बायो चार, नीम खली सलरी, कटी हुई जलकुंभी, कैस्टर केक सलरी, सआडसट, पोल्ट्री वेस्ट, कटी सब्जियों का वेस्ट, प्रेस मड, डिकम्पोज कल्चर की परतों को सात बार दोहराया जाता है। साथ ही लगातार आठ दिन तक तापमान नापा जाता है, जो 100 से 120 डिग्री तक होता है। जब तापमान कम होने लगता है, उसके बाद आक्सीजन बढ़ाने के लिए पलटा जाता है। इस तरह से कई बार किया जाता है, जब तक वातावरण के सामान्य तापमान पर नहीं आ जाता। इसे पूर्ण रूप से मिलने के बाद सुखाकर पैकिंग की जाती है‌।

    इस प्रकार से जैविक खाद को‌‌ बनाने के तरीके आशीष सऱोज, आकाश मिलकर किसानों को सिखा रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित किसानों ने बातचीत में बताया कि उन्हें यह तरीका बहुत फायदेमंद लगा। किसानों का कहना था कि इस खाद को मिलाने के बाद और कोई खाद मिलाने की जरूरत नहीं होती‌ और फसल भी दोगुनी हो जाती है।

    Shagun

    Keep Reading

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, नोएडा का 20वां दीक्षांत समारोह: 484 छात्रों को मिला डिग्री, सबसे ऊंचा पैकेज 24.11 लाख

    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का शिक्षा पर बड़ा दांव! 70 डायट में 3,346 पद हुए स्थायी

    यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

    From Jewellery Business to the Stock Market Advit Jewels Begins a New Growth Journey

    ज्वेलरी से शेयर बाजार तक! एडविट ज्वेल्स की ₹165 करोड़ की नई उड़ान

    Modi's innovation saga in France; hackFront India's new movement in Delhi.

    फ्रांस में मोदी की इनोवेशन गाथा, दिल्ली में hackFront India का नया आंदोलन

    Whistling Woods International and InVideo Launch Future-Focused Filmmaking Lab

    सुभाष घई की नई पहल: मुंबई में शुरू हुई AI फिल्म मेकिंग लैब छात्रों को मिलेगा एआई का अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म

    1 Comment

    1. tlover tonet on December 18, 2023 11:34 am

      It’s hard to find knowledgeable people on this topic, but you sound like you know what you’re talking about! Thanks

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    June 20, 2026
    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    June 20, 2026
    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    June 20, 2026
    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    June 20, 2026

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    June 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading