Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    बारूद के ढेर पर राजधानी का अमेठिया सलेमपुर गांव, कभी विस्फोट हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है

    ShagunBy ShagunOctober 3, 2017 Crime News No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,062

    दर्जनों गोदामों एवं तहखानों में स्टाक किया जा रहा विस्फोटक पदार्थ, हादसा होने के बाद चेतता है प्रशासन

    केशरी राव धारा सिंह यादव

    लखनऊ। दीपावली का पर्व नजदीक आता देख कर राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र का अमेठिया सलेमपुर गांव बारूद के जखीरों एवं विस्फोटक पदार्थों से घिरता जा रहा है। यहां पर बने करीब 50 से अधिक गोदामों व तहखानों में प्रमाणित लाइसेंस धारक क्षमता से अधिक ऐसे विस्फोटक पदार्थ एकत्रित करके भण्डारण किया जा रहा है।जिससे आस पास रहने वाले ग्रामीण भयभीत है।कि अगर कहीं यहां पर कभी विस्फोट हुआ तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता है।इलाके में अमेठिया सलेमपुर के अलावा अन्धे की चौकी,सिकरौरी,दुबग्गा,महिपतमऊ, हरदोई रोड, कस्बा काकोरी,पारा,मोहनलालगंज,बन्थरा,मलिहाबाद,गोसार्इंगंज सहित लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में लाइसेंस की आड़ में बारूद का कारोबार आज कल जम कर चल रहा है।सूत्रों की माने तो अभी तक छानबीन व छमता की जानकारी लेने के लिए कोई जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी ने मौके का मुवायना तक करने नही पहुंचा है।जबकि इनमें से कई गोदाम मिनी बस स्टैंड और निजी विद्यालयों के आस-पास स्थिति हैं।

    हादसों के गोरख धन्धे से जिम्मेदारों को अनहोनी का इंतजार
    अमेठिया सलेमपुर गांव के निवासियों के अंदर किसी हादसे की अनहोनी होने का डर चौबिसों घन्टें सताता रहता है। गांव के निवासी कल्लू जयसवाल,अरविन्द,मनोज कुमार,अजहर सिद्दीकी,मोहम्मद इसरार आदि का कहना है कि यहां पर विस्फोटक के लाइसेंस देकर प्रशासन ने गांव वासियों पर जुल्म ढाने का काम किया है।बाहर के लोग यहां आकर हम ग्रामीणों के गांव में बारूद की खेती कर रहे हैं।यदि ऐसे में कोई हादसा हो जाता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?अमेठिया सलेमपुर गांव में स्थित 50 से अधिक गोदामों की सुरक्षा के नाम पर तीन निजी चौकीदार हैं।अधिकांश गोदामों के चारों ओर कोई बाउंड्रीवाल भी नही हैं।शाम ढलते ही गोदामों के आस-पास अराजकतत्वों(शराबियों) का जमावड़ा लग जाता है।इससे स्पष्ट होता है कि किसी भी वक्त कोई बड़ा हादसा हो सकता है।हादसे का मुकाबला करने के लिए यहां पर कुछ गोदामों में एक कोने में खाली बाल्टियां,एक-दो फायर गैस के बंद पड़े सिलेण्डर व दिखाने के लिए पानी का जर्जर सूखा टैंक हैं। ग्रामीणों की माने तो गोदाम के अंदर चोरी से बनायी गयी (तहखाना) बेसमेन्ट बनाकर अवैध तरह से बारूद से निर्मित तैयार किया हुआ विस्फोटक माल रखा जाता है। इससे साफ है कि मानकों को नजर अंदाज करते हुए गोदामों को यहां पर स्थापित किया गया है।लाइसेंस की आंड़ में क्षमता से अधिक का माल भण्डारण करके रखा जा रहा है।यह भी बताया जाता है कि एक गोदाम का लाइसेंस बनवाकर लोग यहां पर अपने कई-कई गोदाम भी बना रखे हैं।

    बारूद के धन्धे में बिचौलियों की भूमिका अहम
    लाइसेंस की आंड़ में अवैध तरीके से विस्फोटक पटाखों और गोला बारूद का काम तेजी से चल रहा है। पटाखे और गोला बारूद के इस कारोबार में पुलिस से बचने के लिए लाइसेंस धारक छुप छुप कर अपना काम करते हैं।इस बारूद के कारोबार में बिचौलियों की भूमिका अहम मानी जा रही है।यह बिचौलिए अमेठिया सलेमपुर सहित अन्य स्थानों से तैयार माल को यहां से बाहर निकालने का काम करते है।यह तैयार माल को आस-पास के जिलों में सप्लाई करने में अहम भूमिका निभाते हैं।कई बार इस अवैध कारोबार को पकड़े जाने पर कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति कर कागजी लिखा पढ़ी मजबूत कर ली गयी।

    क्या कहते है अधिकारी:

    …भण्डारण की मानक क्षमता से अधिक गोला व बारूद के पटाखे रखने वाले लाइसेंस धारकों के गोदामों की जाँच करायी जायेगी।अवैध कार्य मिलने पर लाइसेंस धारकों व गोदाम मालिकों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।    …डॉ सतीश कुमार, एसपी ग्रामीण

    …जल्द ही इसकी जांच करा कर गलत पाये जाने वालों पर गोदाम मालिक एवं लाइसेंस धारकों के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी।सभी के लाइसेंसों की गहनता से पड़ताड़ की जायेगी।मानक के विपरीत किसी भी दसा में कोई भी लाइसेंस धारक भण्डारण नही कर सकता है।   …अमित कुमार ,उपजिलाधिकारी सदर

    Shagun

    Keep Reading

    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    Major online shopping scam: Ordered a phone, but the delivery boy handed over a phone box filled with soap!

    ऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा धोखा: फोन मंगवाया, डिलीवरी बॉय ने थमा दिया साबुन से भरा फोन का डिब्बा !

    Bharat Tiwari Encounter: Major decision by the Bihar government; a retired High Court judge will conduct a judicial inquiry.

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज करेंगे न्यायिक जांच

    राम मंदिर-अयोध्या चंदा घोटाला: मथुरा में भी बड़ा चोरी का आरोप, SIT ने शुरू की तेज कार्रवाई

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    डीएम ऑफिस में तैनात सफाई कर्मी को बेटे ने मारी गोली मौत

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    June 25, 2026
    World's largest 5,211 kg mercury Shivling installed in Haridwar.

    हरिद्वार में विश्व का सबसे विशाल 5211 किलो पारद शिवलिंग स्थापित

    June 25, 2026
    पैकेजिंग सेक्टर में आईपीओ की दोहरी धूम: नैक और अथर्वा साथ में बाजार में दस्तक देंगे

    पैकेजिंग सेक्टर में आईपीओ की दोहरी धूम: नैक और अथर्वा साथ में बाजार में दस्तक देंगे

    June 25, 2026
    Who is responsible for the growing anarchy in society

    समाज में बढ़ रही अराजकता का जिम्मेदार कौन?

    June 25, 2026
    Ugh! This distorted capitalism and mentality of exploitation.

    उफ़! ये विकृत पूंजीवाद और शोषण की मानसिकता

    June 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading