बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का मशहूर गाना “यूपी बिहार लूटने” को भोजपुरी में रीक्रिएट किया गया है, इस गाने को कोरियोग्राफर मुद्दसर खा ने अक्षरा सिंह को लेकर रीक्रिएट किया है. अक्षरा सिंह पर फिल्माए इस गाने को टी-सीरिज हमार भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है.

मालूम हो कि साल 1999 में आई फिल्म “सूल” का चार्ट बस्टर गाना “यूपी बिहार लूटने” ने धूम मचा दी थी. इस गाने में तब शिल्पा शेट्टी का जादू खूब देखने को मिला था और अब शुरूआती रुझान में वही जादू अक्षरा सिंह से भी देखने को मिल रहा है.
लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=QnpVUjjDdVU
अक्षरा सिंह ने कहा कि इस गाने को लेकर मैं बेहद खुश हूँ. हमने एक सुपर हिट गाने को रीक्रिएट किया है, तो इसको लेकर एक चैलेंज भी था. लेकिन मुद्दसर खान की टीम के साथ मिलकर हमने अपना बेस्ट देने की कोशिश की है. उम्मीद है दर्शकों को पसंद आएगी. अक्षरा ने इस गाने को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि अब #UpBiharLootane का इंतजार खत्म हुआ, और अब यह आपकी डांसिंग स्पिरिट धुन को प्रज्वलित करने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि गाना अब यूट्यूब पर आ गया है, अपना प्यार दें.

प्रोजेक्ट मैनेजर (टी-सीरीज़)- सोनू श्रीवास्तव ने कहा कि ये टी-सीरिज का विजन है कि हम अपने हर गाने को नए अंदाज में प्रस्तुत करते हैं, जिसकी मेकिंग जमाने के हिसाब से होती है. गाना उसी की कहानी है, जो अब आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

आपको बता दें कि इस गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है. इस गाने के गीतकार अजित मंडल हैं. संगीतकार आर्या शर्मा हैं. इसके निर्देशक मुदस्सर खान हैं और कोरियोग्राफी भी उन्होंने ही की है.







