Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Music

    कुमार सानू, उदित नारायण और अलका याग्निक जैसे दिग्गज सिंगर्स से पटना में 28 को सजेगी महफ़िल

    ShagunBy ShagunJanuary 25, 2024Updated:January 25, 2024 Music No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,975

    28 जनवरी को पटना के बापू सभागार में होगा फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स 2024 का आयोजन

    पटना, 25 जनवरी : उदित नारायण, कुमार सानू, अलका याग्निक, मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, खेसारीलाल यादव, रितेश पांडेय के साथ पहली बार पटना की धरती पर संगीत भोजपुरी संगीत की महफ़िल सजने वाली है। इस सुरमई महफ़िल “फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स 2024” में साज के साथ सम्मान भी मिलेगा। इसका आयोजन पटना के गाँधी मैदान स्थित बापू सभागार में होगा, जहाँ भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोगों के साथ भोजपुरी जगत की एक यादगार महफ़िल सजेगी।

    इसकी घोषणा IN10 मीडिया नेटवर्क के तहत क्षेत्रीय फिल्म चैनल फिलमची भोजपुरी के द्वारा की गयी है। श्याम स्टील द्वारा प्रस्तुत और अदानी विल्मर के फॉर्च्यून सोयाबीन ऑयल द्वारा सह-संचालित पहला फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स पिछले साल मनाई गई भोजपुरी फिल्म उद्योग की 60वीं वर्षगांठ की याद दिलाने वाला है। फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स के आयोजन का मकसद भोजपुरी संगीत जगत में पहली बार भोजपुरी संगीत बिरादरी में कलाकारों और संगीतकारों के उत्कृष्ट योगदान को पहचानना और उन्हें सम्मानित करना है। अपनी शैली की व्यापक लोकप्रियता के बावजूद, यह पहल उद्योग के भीतर स्वीकृति और प्रशंसा की दीर्घकालिक आवश्यकता को स्वीकार करने वाला होगा।

    IN10 मीडिया नेटवर्क के प्रबंध निदेशक, आदित्य पिट्टी ने इस इनौगरल फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स को लेकर कहा, “फिलमची भोजपुरी की बौद्धिक संपदा, फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स, क्षेत्रीय उद्योग के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। इस शैली में हमारे निरंतर निवेश के साथ, हमारा लक्ष्य एक लॉयल ऑडियंस बेस बनाना और खुद को इस श्रेणी में अग्रणी के रूप में स्थापित करना है।

    फिलमची भोजपुरी के वीपी – प्रोग्रामिंग और रणनीति, राजीव मिश्रा ने कहा, ”संगीत ने हमेशा दर्शकों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स उद्योग को सम्मानित करने की हमारी पहल है, और हम इंडस्ट्री और दर्शकों दोनों से निरंतर समर्थन की आशा करते हैं।

    उन्होंने बताया कि यह म्यूजिकल कार्यक्रम ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि यह प्रसिद्ध हिंदी पार्श्व गायक कुमार शानू और अलका याज्ञनिक के साथ-साथ भोजपुरी हस्तियों को एक मंच साझा पर लेकर आ रह है। इसके अलावा प्रसिद्ध अभिनेता अली असगर, संकेत भोसले और मोनालिसा (अंतरा बिस्वास) के साथ मनोज तिवारी, रवि किशन, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ,खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे, रितेश पाण्डेय, अरविंद अकेला कल्लू, प्रवेश लाल यादव और भी कई बड़े सितारे इसमें शामिल होंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    A Journey of Humanity: 180 Kilometers of Maternal Love—A Mother's Affection from Saharanpur to Jantar Mantar

    इंसानियत का सफर: 180 किलोमीटर की ममता सहारनपुर से जंतर-मंतर तक माँ की मोहब्बत

    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    Rakesh Roshan's 'Kaho Naa... Pyaar Hai' secrets

    राकेश रोशन का ‘कहो ना प्यार है’ सीक्रेट: दो एंडिंग्स, जहाज पर सी-सिकनेस और वोदका वाला किस्सा!

    Major online shopping scam: Ordered a phone, but the delivery boy handed over a phone box filled with soap!

    ऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा धोखा: फोन मंगवाया, डिलीवरी बॉय ने थमा दिया साबुन से भरा फोन का डिब्बा !

    Adah Sharma's most terrifying avatar! The ₹375-crore star creates a sensation.

    अदा शर्मा का सबसे खौफनाक अवतार! ₹375 करोड़ की स्टार ने मचाया धमाल

    Elvish Yadav's 'Sardar look' is going viral! The video for 'Saadi Sun' is coming soon.

    एल्विश यादव का ‘सरदार लुक’ हो रहा है वायरल! ‘साडी सुन’ का वीडियो जल्द आने वाला है

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    June 30, 2026

    दिलों को जीतने और दंगाइयों को झुकाने का नाम है राजकुमार अग्रवाल, IPS की नई पारी की शुरुआत

    June 29, 2026
    Uproar in Ayodhya: 3-day ultimatum to 'donation thieves'; ₹5 lakh fine for contesting the case—Bar Association's stern declaration.

    अयोध्या में बवाल: चंदा चोरों को 3 दिन का अल्टीमेटम, केस लड़ने पर 5 लाख जुर्माना, बार एसोसिएशन का सख्त ऐलान

    June 29, 2026
    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    June 28, 2026
    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    June 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading