Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»चुटकुले

    बच्ची ने बनाया गाॅधी जयन्ती का project. मम्मी ने देखा तो उड़ गये होश!?? ?

    By October 3, 2017 चुटकुले No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 657

    और श्रीमती जी नाराज़ हो गईं

    श्रीमती जी ने पूछा:

    “इस बार एनिवर्सरी पर क्या गिफ्ट दे रहे हो?”

    मैंने पूछा: ” क्या एनिवर्सरी इसी महीने है?”

    और श्रीमती जी नाराज़ हो गईं

    समझ ही नहीं आया क्या हुआ?

    श्रीमती जी ने कहा:

    “क्यों न आज बाहर खाना खाएं?”

    और मैंने खाने की टेबल

    बाहर बरामदे में लगा दी।

    और श्रीमती जी नाराज़ हो गईं

    पता नहीं क्या हुआ?

    श्रीमती जी ने कहा:

    “क्या इस साल मैं उम्मीद रखूं कि गर्मी की छुट्टियों में हम कहीं चलेंगे?”

    मैंने कहा: “उम्मीद रखो। उम्मीद तो कभी छोड़नी नहीं चाहिए!”

    और श्रीमती जी नाराज़ हो गईं

    मैंने तो पॉज़िटिव रिप्लाई दिया था!!

    मैंने किताब में पढ़ा,

    पत्नी के खाने की तारीफ करो।

    सो मैंने कहा:

    “तुमने आज बहुत बढ़िया सब्ज़ी बनाई है। आज कुछ अलग ही स्वाद है!”

    और श्रीमती जी नाराज़ हो गईं

    (बिटिया ने बताया कि

    सब्ज़ी पड़ोस वाली आंटी दे गई थी।

    अब मेरी क्या गलती थी?

    क्या मैं अंतर्यामी था?”

    मैं वजन करने वाली डिजिटल मशीन लेकर आया था।

    उसके इंस्ट्रक्शन बुकलेट में लिखा था:

    “Step on it gently, otherwise the glass may break.”

    जब श्रीमती जी वजन करने के लिए चढ़ने लगी तो मैंने सावधान किया:

    “आराम से चढ़ना,

    वरना मशीन टूट जाएगी”

    और श्रीमती जी नाराज़ हो गईं

    अब क्या सावधान करना भी गलत है?

    आन मिलो सजना फ़िल्म का गाना चल रहा था:

    “वहीं जहां कोई आता जाता नहीं।”

    श्रीमती जी रोमांटिक मूड में बोली:

    “क्यों न हम दोनों आज कहीं ऐसी जगह चलें *जहां कोई आता जाता नहीं*”

    मैं उसे कांग्रेस भवन ले गया।

    और श्रीमती जी नाराज़ हो गईं

    श्रीमती जी सर्राफा बाजार में आई और बोली गले के लिए कुछ दिला दो।

    मैने विक्स की 2 गोली दिला दी।

    समझ नहीं आया कि श्रीमती जी अब तक मुझसे नाराज क्यों है??

    अब मेरी क्या गलती?

    आपको कुछ समझ आये

    तो प्लीज बताना।।

    *************

    गांव की दो महिलाएं आपस में बात कर रही थी।

    पहली बोली: “हे बहिन इ हसबैंड क्या होता है?”

    दूसरी ने मुस्कुराते हुए कहा: “बहिन ये अजीब तरह का बैंड होता है

    जो केवल घर के बेलन से ही बजाया जाता है।

    इस बैंड को बजाने का आनंद केवल शादीशुदा औरतें ही ले सकती हैं,

    और इस बैंड की अच्छाई ये होती है इसे जितना बजाओगी उतनी ही मधुर धुन निकलेगी और धुन केवल घर के अंदर ही रहेगी।

    मजे की बात तो यह है कि इसे कितना भी बजाओ ये हँसता ही रहता है, इसीलिए इसे हसबैंड कहते हैं।”

    *******

    मुझे  तो

    “पत्नी”

    से बडा कोई

    त्योहार नही

    लगता

    ,

    ,

    दो-चार दिन मे

    “मनाना”

    ही पडता है…

    *****

    गब्बर- कितने आदमी थे सांभा — 4 सरदार

    गब्बर –कौन कौन

    सांभा – राम पाल

    -राम रहीम

    -आशा राम

    -राम  बृक्ष

    गब्बर: क्या बात है रे कालिया ये चारों मे राम ही राम है

    ठाकुर: ” राम नाम की लूट है लूट सको तो लूट, अपनी लुटिया बची रही रहे चाहे किसी को कूट “”

    गब्बर:जियो रे ठाकुर

    कालिया:अब अगला नंबर किसका सरदार

    – अरे वही जो आँख मारता रहता है

    बसंती –सरदार  बाबा राम देर

    गब्बर —इ तो गज़ब होई गवा ससुरा इसमे भी —राम

    ******

    एक गांव में सरपंच लड़कियां पटाने में फेमस था लोग तो उसकी तुलना इमरान हाशमी और जॉन अब्राहम से करने लगे थे।

    पप्पू ने एक दिन उससे उसका राज़ पूछा तो बड़ी मान मनोव्वल के बाद उसने इस शर्त पे बताया कि वो किसी और को नही बताएगा….

    सरपंच ने कहा बड़ा सिंपल सा फार्मूला है जो लड़की पटानी हो उसके बाएं गाल पे हल्के से चपत मार दो और लड़की तुम्हारी…

    रात को पप्पू सो गया और सुबह उठकर उसने सोचा पहले अपनी बीबी पे ट्रायल किया जाए और उसने बीबी के गाल पर हल्के से चपत मारी

    .

    बीबी नींद में ही बोली : क्या सरपंच साहब इतने सवेरे सवेरे!!!

    *****

    ठेकेदार से ‘बात’ हो जाने पर, clerk ने साहब को बता कर फाइल रखी, साहब

    ने लिखा “Approved”

    …दो दिन बाद, ठेकेदार वादे से मुकर गया….

    clerk ने साहब को बताया, साहब बोले-अब क्या करें?

    clerk के दिमाग का कमाल देखिये—clerk ने कहा-सर, Approved के पहले Not शब्द लिख दीजिए…

    “Not Approved”

    अब ठेकेदार परेशान

    ..फिर clerk से मिलकर ‘बात’ बनाई…

    clerk ने फिर साहब के सामने फाइल लेकर पहुंचा….

    साहब झल्लाये…..अब क्या करें? फिर clerk के दिमाग का कमाल देखिये…..clerk ने कहा, सर, Not में केवल e: लगा दें ,अर्थात…..

    ‘Note: Approved’

    *****

    अध्यापक:- रमेश बेटा घर की परिभाषा बताओ ?

    रमेश:- सर जो घर हौंसलें से बनाये जाते हैं उसे *”हाउस”* कहते हैं।

    जिन घरों में हवन होते हैं, उन्हें *”होम”* कहते हैं।

    जिन घरों में हवा ज्यादा चलती है उन्हें *”हवेली”*कहते हैं।

    जिन घरों में दीवारों के भी कान होते हैं उन्हें *”मकान”* कहते हैं।

    और

    जिन घरों के लोन की किश्त भरते-भरते आदमी लेट जाता है उन्हें *”फ्लेैट”* कहते हैं

    और

    जिन घरों में यह भी पता ना हो कि बगल के घर में कौन रहता है उन्हें *”बंगला”* कहते हैं।

    अध्यापक अभी तक ICU से बाहर नहीं आ पाये हैं।

    **********

    पुलिस इंस्पेक्टर च्युंगम सिंह

    एक मुजरिम बबलगम सिंह की थाने में

    पिटाई कर रहा था और बार-बार

    धमकी दे रहा था -“हरामजादे …

    आज तेरे ऊपर दो-चार झूठे केस

    लगाकर अंदर करता हूँ ,

    आठ-दस साल बाहर नहीं आ पायेगा !”

    तभी इंस्पेक्टर के मोबाइल पर खबर

    आई कि उसे बेटा हुआ है

    इंस्पेक्टर ने मुजरिम की पिटाई

    रोककर यह खुशखबरी अपने साथी

    पुलिसवालों को सुनाई –

    “साथियो, अभी -अभी मेरी बीवी ने

    बेटे को जन्म दिया है !!!”

    अचानक रोता-कलपता हुआ मुजरिम

    जोर-जोर से चिल्लाने लगा –“डाल दे … डाल दे …

    डाल दे … डाल दे …अब यह

    केस भी मुझ पर ही डाल दे कमीने…!!”

    *******

    1- अगर अपने घर में घुसते वक़्त दरवाजे के बाहर किसी दूसरी लेडीज़ की चप्पल

    दिख जाये…

    तो कोई भी व्यक्ती सर के बाल संवारे बगैर अंदर नही जाता.

    2-  यदि कोई अकेली सुंदर महिला छोटे बच्चे के साथ ट्रेन में सफ़र करते मिल जाए तो पुरूषों में बच्चे से खेलने की इच्छा ढ़ाई हजार गुना बढ़ जाती है….

    ****

    एक मास्टर जी ने स्टूडेंट से पूछा

    मास्टर जी – ग़ज़ल और भाषण में क्या अंतर है ??

    Student- पराई स्त्री का हर शब्द ग़ज़ल है…और अपनी बीबी का हर शब्द भाषण !!

    मास्टर जी ने कल शाम Student को शाबाशी दी .

    *****

     

    हाल ही में एक संस्था द्वारा किये गए सर्वे में यह निष्कर्ष निकला कि:

    बीबी के साथ ज्यादा देर तक बात करने से व्यक्ति के टेंशन कम होते है

    Heart Attack के Chance 80% कम हो जाते है

    मन 90% Relax रहता

    और

    तनाव 95% तक कम हो जाता है।

    एक भाई ने संस्था को चिठ्ठी लिखकर पुछा – बीबी किसकी ?

    इसके बारे में संस्था की ओर से कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी ।

    Keep Reading

    Joke of the Day: Trump's Mess

    जोक ऑफ़ द डे : ट्रम्प का रायता

    इस जोक्स पर हंसना मना है: इसे कहते हैं “सोचने का तरीका बदलना

    हंस भी लो यार: अंतर्वस्त्रों की चोरी

    Joke: नहीं चाहिए भगवान का वरदान!

    एक चुटकुला – पाकिस्तानी आतंकवादी के छूट गए पसीने

    एक चुटकुला : गुप्ता जी की सिगरेट!

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Donal Bisht's glamour and Simran Bhardwaj's live performance at the Chembur Gymkhana cricket tournament.

    चेम्बूर जिमखाना के क्रिकेट टूर्नामेंट में डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज की लाइव परफॉर्मेंस

    October 14, 2026

    IPE हैदराबाद ने 2027-29 PGDM एडमिशन शुरू किए, पोस्टर और सूचना पुस्तिका लॉन्च की

    October 14, 2026
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading