Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    साइबर ठग हर रोज बदल रहे अपना ठगी का खतरनाक तरीका

    ShagunBy ShagunJuly 8, 2024Updated:July 8, 2024 Crime News No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,077

    चलते-चलते भी हो सकती है आपके साथ साइबर ठगी, नरेश सक्सेना ने बताई आपबीती

    उत्तर प्रदेश लखनऊ के वरिष्ठ कवि, फ़िल्मकार और और बहुत अच्छे कलाकार हैं नरेश सक्सेना जी. कल उनके साथ डिजिटल अरेस्ट करके पैसे ऐंठने का प्रयास हुआ, डिजिटल अरेस्ट भी किया गया पर बच्चों के हस्तक्षेप से आर्थिक हानि से बच गये.
    ये लोग आपकी किसी खूबी को पकड़ कर, तारीफ करके विश्वास जमा सकते हैं. ऐसी तारीफ के झांसे में न आयें, डरे नहीं, फोन काट दें, नम्बर ब्लॉक कर दें और साईबर सेल में रिपोर्ट करें.

    सुनें, नरेश सक्सेना की आपबीती –
    ये ज़रूरी पोस्ट शायद मेरी मूर्खता के बारे में है क्योंकि जो बात सबको पता थी उसका शक मुझे नहीं हुआ। फिर भी इस आशंका से कि शायद कोई मेरे जैसा और भी हो।

    07 जुलाई 2024 दिन के तीन बजे “अगम बहै दरियाव” के लिए निकलने ही वाला था कि एक वीडियो कॉल आया। पूछा गया-
    क्या आपका आधार कार्ड खो गया है? चूँकि किसी और ने उसका उपयोग कर मुम्बई में एकाउंट खोल लिया है। और उससे करोड़ों की मनी लॉन्ड्रिंग हो रही है। मुम्बई कोर्ट थाने में अपराध दर्ज है। आपका अरेस्ट वारंट जारी हो चुका है। मैं सीबीआई इंस्पेक्टर रोहन शर्मा बोल रहा हूँ। आप बुज़ुर्ग हैं। भले आदमी मालूम पड़ते हैं। पिता समान हैं। यदि जाँच में सहयोग करेंगे तो मैं कोशिश करूँगा कि आप जल्दी छूट जाएँ। वरना कई साल हिरासत संभव है।
    फिर कहा-
    आधार कार्ड का वेरिफिकेशन करना है नंबर बताईये.? कितने बैंक खाते हैं? कितनी रकम है? सालाना कितना ट्रांजैक्शन करते हैं? कितना इन्वेस्टमेंट है? इनकम कितनी है? इनकम टैक्स रिटर्न भरते हैं कि नहीं? सब की जानकारी चाहिए।

    यह जानकर कि मैं कवि हूं। मीर और फैज के शेर सुनाने को कहा। फिर मुझसे अपनी कविताओं को सुनाने के लिए कहा। कहा कि हम जानना चाहते हैं कि आप सच बोल रहे हैं या नहीं।

    फिर बहुत देर तक मेरी कविताएं सुनी। बहुत तारीफ की। फिर कहा कि अब सीबीआई के मुंबई के चीफ़ आपसे बात करेंगे। चीफ साहब को भी बताया कि साहब बहुत अच्छे आदमी है और इनसे आप भी कविताएं सुनिए। प्रायोरिटी में इनकी जांच करके इनके खातों का वेरिफिकेशन कर लीजिए। ताकि मनी लॉन्ड्रिंग का शक हट जाए। और इन्हें आप 24 घंटे में मुक्त कर दें।

    चीफ साहब ने बताया कि आप चूंकि जांच में सहयोग कर रहे हैं इसलिए मैं 24 घंटे में आपकी रिहाई करवा दूंगा। फिलहाल आप नजर बंद है। कमरे का दरवाजा बंद कर दीजिए। घर वालों को भी यह बात मत बताइए। इसी वीडियो कॉल पर हमारी नजरों के सामने आपको रहना होगा।

    फिर कहा- मोबाइल को चार्जिंग पर लगा लीजिए। ताकि 24 घंटे में बैटरी खत्म ना हो और आप हमारी नजरों के सामने रहे। किसी फोन कॉल का जवाब न दे। घर वालों को भी कह दें की 24 घंटे तक आपको डिस्टर्ब ना करें। यह नेशनल सिक्योरिटी का मामला है। इसलिए इतनी सख्ती बरती जा रही है। घर वालों को भी ना बताएं कि मामला क्या है।

    जब बहुत देर तक ना मैंने दरवाजा खोला, न कारण बताया तो सब लोग घबरा गए। सबकी एक ही राय थी कि ये फ्रॉड है। इसे फौरन बंद करिये। इस नंबर को ब्लॉक करिये। अपने खाते फ्रीज करिए।
    तब उसने धमकी दी कि अब मैं आपके घरवालों को भी गिरफ्तार करवाऊंगा। इंस्पेक्टर माथुर और एसपी राजेश पाण्डे सबको गिरफ्तार करने आ रहे हैं।

    तब तक बहू सोनी ने मेरे हाथ से फ़ोन छीन लिया। और उससे कहा जो करना है कर लीजिए। तब वह भद्दी गालियां देने लगा। इस बीच पूर्वा और अस्मित भी लगातार मुझसे कह रहे थे कि यह फ्रॉड है। उन्होंने इस बीच तीस्ता सीतलवाड़ और कुछ वकीलों से भी संपर्क किया। हमारे मित्र अशोक सिंह ने भी कहा नंबर ब्लॉक करिए। सबका यही कहना था कि यह फ्रॉड है। सोनी ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।

    एक आशंका यह भी बताई जा रही है। कि उसने 6 घंटे तक मेरी वीडियो रिकॉर्डिंग की है। वह इसका दुरुपयोग कई तरह से कर सकता है। जैसे कि इसमें एडिट करके अश्लील दृश्य इस तरह डालना कि मैं उसमें शामिल दिखूं अतएव कम से कम वे जो मेरे जैसे हैं।
    वे सावधान रहें।

    मित्रों इस समय जबकि कोई किसी की कविता पढ़ना या सुनना नहीं चाहता। उसने मेरी कविताएं घंटे भर तक सुनी। बहुत तारीफ की। और बताया कि मैं उसी की तरह कविता प्रेमी हूँ। इस बीच उसने मुझसे बाँसुरी भी सुनी।
    फ़िलहाल न तो गिरफ़्तारी हुई और न पैसे का नुकसान।

    • राजवीर रतन 

    Shagun

    Keep Reading

    आखिर लोकतंत्र को वास्तव में किससे खतरा?

    The Price of His Whims: Trump’s Defeat and America’s Message

    अपनी सनक का खामियाजा: ट्रंप की हार और अमेरिका का संदेश

    Power on the Streets: Democracy’s Inverted Flow

    सत्ता सड़क परः लोकतंत्र की उलटी गंगा

    Ghazipur: Police raid within just 2 hours! Officers pursued the suspects behind a jewelry store robbery and opened fire; 2 suspects injured.

    गाजीपुर: सिर्फ 2 घंटे में दबिश! सर्राफा लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 2 घायल

    Bulletproof Glass for Artists: A Serious Question Regarding Law and Order

    कलाकारों का बुलेटप्रूफ कांच: कानून-व्यवस्था पर एक गंभीर सवाल

    आग ही क्यों? जब घर की चारदीवारी में ही महिलाओं की सुरक्षा पर उठने लगे सवाल!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    आखिर लोकतंत्र को वास्तव में किससे खतरा?

    November 5, 2026
    The Price of His Whims: Trump’s Defeat and America’s Message

    अपनी सनक का खामियाजा: ट्रंप की हार और अमेरिका का संदेश

    November 5, 2026
    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    November 5, 2026
    Candidates for the 68,500-teacher recruitment protest at the minister's residence; express frustration over the lack of dialogue.

    68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का मंत्री आवास पर प्रदर्शन, वार्ता नहीं होने से नाराजगी

    November 5, 2026
    Kashika Kapoor Makes Headlines with Neil Nitin Mukesh in ‘Bewafa Se’, Now Set to Impress in Telugu Cinema with ‘Cast’!

    नील नितिन मुकेश के साथ ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर ने स्क्रीन पर लगाई आग, अब ‘कास्ट’ में दिखेगा नया अवतार!

    November 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading