लखनऊ, 17 अक्टूबर 2024 : राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। उन्होंने गत वर्ष प्रकाशित अपनी पुस्तक ‘सुशासन की अवधारणा‘, मुख्यमंत्री को भेंट की। सन 2023 में पुस्तक को शगुन न्यूज इंडिया डॉट कॉम द्वारा मुद्रित किया गया। इसके लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राज्यपाल राम नाईक,विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने शुभकामना संदेश प्रेषित किए।

पुस्तक में समाज सेवा में समर्पित संन्यासी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, संकल्प से सिद्धि का संदेश,राष्ट्रीय गौरव का संचार, आध्यात्मिक चेतना का कर्मयोग,सुशासन पथ के महारथी, उद्योगीकरण का ग्लोबल अध्याय आदि विषयों को रेखांकित किया गया है।







