Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    बैडमिंटन चैंपियनशिप : पीवी सिंधु ने प्री क्वार्टर फाइनल में स्थान किया सुरक्षित, लक्ष्य सेन ने मलेशिया के शोलेह ऐदिल को हराया

    ShagunBy ShagunNovember 27, 2024 खेल 5 Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 649

    लखनऊ, 27 नवम्बर: शीर्ष वरीय भारत की पीवी सिंधु व लक्ष्य सेन ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में उम्दा जीत से अभियान शुरू करते हुए क्रमश: महिला व पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। वहीं दूसरी वरीय मालविका बंसोड, पांचवीं वरीय अनुपमा उपाध्याय महिला एकल और तीसरी वरीय किरन जार्ज व आठवीं वरीय आयुष शेट्टी पुरुष एकल के अंतिम 16 में पहुंच गए। शीर्ष वरीय अश्विनी पोनप्पा व तनीषा क्रैस्टो की भारतीय जोड़ी के साथ श्रुति मिश्रा व प्रिया कोन्जेंगबम ने भी महिला युगल प्री क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

    योनेक्स सनराइज बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में आयोजित 2,10,000 अमेरिकी डालर की इनामी राशि वाली चैंपियनशिप में महिला एकल में ओलंपिक रजत विजेता व शीर्ष वरीय पीवी सिंधु ने उभरती हुई भारतीय स्टार अनमोल खरब के खिलाफ 21-17, 21-15 से जीत दर्ज की। एशिया टीम चैंपियनशिप की स्वर्ण विजेता अनमोल ने कुछ बेहतरीन शॉट खेलते हुए बढ़त बनाई लेकिन दो साल बाद चैंपियनशिप में उतरी सिंधु ने अपने अनुभव का खासा इस्तेमाल करते हुए पहला गेम कुछ संघर्ष के बाद जीता। दूसरे गेम में सिंधु शुरु में पिछड़ गयी थी लेकिन उन्होंने जोरदार कोर्ट कवरेज से वापसी की। सिंधु के सामने अब भारत की ही इरा शर्मा की चुनौती होगी।

    पुरुष एकल में शीर्ष वरीय लक्ष्य सेन ने मलेशिया के क्वालीफायर शोलेह ऐदिल को आसानी से सीधे गेम में 21-12, 21-12 से हराया। चैंपियनशिप में 2022 में उपविजेता रही दूसरी वरीय मालविका बंसोड ने पोलैंड की विक्टोरिया को 21-16, 21-7 से हराया। महिला युगल में प्रिया कोन्जेंगबम के साथ उतरी उत्तर प्रदेश की श्रुति मिश्रा ने भारत की वैष्णवी खेडेकर व अलीशा खान को 21-14, 21-12 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वालीफायर से मुख्य ड्रा में पहुंची यूपी की मानसी सिंह को थाईलैंड की चौथी वरीय पोर्नपिचा चोइइकेवोंग ने 13-21, 21-14, 21-17 से हराया।

    भारत की उन्नति ने थाईलैंड की थमानोवान एन को दी मात

    महिला युगल के पहले दौर में पिछले संस्करण की उपविजेता भारत की अश्विनी पोनप्पा व तनीषा क्रैस्टो की शीर्ष वरीय जोड़ी ने भारत की इशु मलिक व तनु मलिक को 21-12, 21-10 से हराया। महिला एकल के पहले दौर के अन्य मुकाबलो में भारत की उन्नति हुड्डा ने थाईलैंड की थमानोवान एन को 21-12, 21-16 से, अमेरिका की इशिका जायसवाल ने भारत की क्वालीफायर तन्वी शर्मा को 25-23, 21-8 से, भारत की इरा शर्मा ने दीपशिखा सिंह को 21-13, 21-19 से, देविका सिहाग ने नव्या कंडेरी को 19-21, 21-18, 21-11 से, चीन की क्वालीफायर हान किन झी ने चीनी ताइपे की चेन सू यू को 21-16, 21-16 से, पांचवीं वरीय भारत की अनुपमा उपाध्याय ने अजरबैजान की कीशा फातिमा को 19-21, 22-20, 21-15 से और भारत की तस्नीम मीर ने चीनी ताइपे की यी यिन एच को 21-18, 21-15 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश किया।

    आयरलैंड के नहत ने भारत के चिराग को हराया

    पुरुष एकल के पहले दौर में भारत के आठवीं वरीय आयुष शेट्टी ने भारत के ही रघु मारीस्वामी को 21-18, 15-21, 21-16 से, भारत के तीसरी वरीय किरन जार्ज ने भारत के अलप मिश्रा को 21-12, 23-21 से, मलेशिया के जस्टिन होह ने भारत के मिथुन मंजूनाथ को 21-18, 17-21, 21-17 से और आयरलैंड के छठीं वरीय नहत गुयेन ने भारत के चिराग सेन को 21-14, 21-15 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश किया। महिला युगल के पहले दौर में भारत की कविप्रिया सेल्वम व सिमरन सिंघी ने भारत की अपर्णा बालान व गौरी कृष्णा टीआर को 21-11, 21-14 से, चौथी वरीय भारत की रुतुपर्णा पांडा व स्वेतपर्णा पांडा ने भारत की रितुपर्णा दास व प्रणिका होल्कर को 21-10, 21-16 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश किया।

    भारत की इशान व शंकर की जोड़ी ने थाइलैंड के नेओदांग व सोनगोपन को दी मात

    पुरुष युगल के पहले दौर में भारत के इशान भटनागर व शंकर प्रसाद उदयकुमार ने थाईलैंड के नेओदांग व सोनगोपन से मा को 21-17, 22-24, 21-18 से और भारत के प्रकाश राज व गौस शेख ने भारत के ही आयुष मखीजा व सुजोय तंबोली को 25-23, 21-16 से जीत दर्ज की। मिश्रित युगल में भारत के दूसरी वरीय सतीश कुमार करुणाकरन व आद्या वी. की जोड़ी ने भारत के गणेश विठ्ठल जी व शिवानी संतोष सिंह को 21-18, 19-21, 21-15 से हराया।

    Shagun

    Keep Reading

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    Rajpal Yadav's cry for help: Will someone lend a helping hand save his film career?

    अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा

    Harshita Sahu, a daughter from a small town, has won the crown of Miss Universe Madhya Pradesh 2026

    छोटे शहर की बेटी हर्षिता साहू ने जीता मिस यूनिवर्स मध्य प्रदेश 2026 का ताज, अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में दिखाएंगी अपना जलवा!!

    Nikita Rawal Honoured by Varun Dhawan Varun Dhawan Recognises Nikita Rawal's New Milestone

    वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल

    5 Comments

    1. tlover tonet on March 4, 2025 8:16 pm

      Keep functioning ,fantastic job!

      Reply
    2. NCAA College Football Streams on April 6, 2025 4:19 am

      I got what you intend, thankyou for posting.Woh I am lucky to find this website through google.

      Reply
    3. Soccer Matches Online on April 6, 2025 8:49 pm

      I really like your writing style, great info, appreciate it for posting :D. “The superfluous is very necessary.” by Francois Marie Arouet Voltaire.

      Reply
    4. Baseball Live Stream on April 7, 2025 6:29 am

      Hi there would you mind stating which blog platform you’re working with? I’m looking to start my own blog soon but I’m having a hard time choosing between BlogEngine/Wordpress/B2evolution and Drupal. The reason I ask is because your layout seems different then most blogs and I’m looking for something unique. P.S My apologies for getting off-topic but I had to ask!

      Reply
      • Shagun on April 7, 2025 4:15 pm

        Worldpress.

        Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    July 12, 2026

    योगी सरकार का विश्व युवा कौशल दिवस तोहफा: 13-14 जुलाई को 74 जिलों में रोजगार मेलों का महा आयोजन

    July 12, 2026
    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    July 12, 2026
    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    July 10, 2026
    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    July 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading