Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    पंचमुखी हनुमान मंदिर में गूंजे कवियों के उद्गार

    ShagunBy ShagunJanuary 4, 2025 Spirituality No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 475

    ‘नव वर्ष में मेरी अर्जी आप सुन लीजिए’

    लखनऊ, 4 जनवरी: नववर्ष के उपलक्ष्य में बीरबल साहनी मार्ग श्री संकट हरण पंचमुखी हनुमान मंदिर ट्रस्ट के द्वारा वर्ष के प्रथम शनिवार को भाव उद्गार कार्यक्रम का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। लोक आंगन साहित्य, संस्कृति व शिक्षा संस्थान की सचिव ज्योति किरन रतन के संयोजन में हुये आयोजन में काव्य पाठ और भजनों की रसधार बही। रचनाकारों और भक्तों ने अपने प्रभु के समक्ष अपने उद्गार कविताओ और भजनों से प्रकट किये। ज्वाइन हैण्ड्स फाउण्डेशन और आईएम ए कल्चरल एण्ड एजूकेशन ट्रस्ट के सहयोग से हुये कार्यक्रम में काव्य पाठ का प्रारंभ डा.अशोक शर्मा ने मां वीणा वादिनी की वंदना- मैं तुम्हारे पाँव धोता जल बनूँ आकांक्षा है…. से किया।

    कवि संजय मेहरोत्रा हमनवा ने श्रीकृष्ण की जादूगरी पर कहा-

    देखेगा एक रोज हमनवां कान्हा रूप सलोने वाले, ये अन्दाज ग़जब के उनके जैसे जादू टोने वाले….। अरविंद रस्तोगी धवल ने पढ़ा- रामगुण गाते हुए मधुर कंठ से कीजिए रामायण का गान, जहां राम गुणगान हो लगता स्वर्ग समान, राम कल्याण करेंगे बेड़ा पार करेंगे। मन में प्रसन्नता रखने का संदेश देते हुए नंदलाल शर्मा चंचल बोले- जीवन हो खुशहाल जब हो जेब में प्रचुर माल।

    डा.सरिता सदाबहार ने संस्कार और संस्कृति पर कहा- नीचा नहीं दिखाना हमको
    प्रभु से नज़र मिलाना हमको, संस्कार संस्कृति समझाई बुरा नहीं कहलाना हमको।

    महाकुंभ में प्लास्टिक को दूर करने की बात करते हुए कृष्णानंद राय ने सुनाया- कपड़े के झोले में गिलास थाली रखकर प्रयागराज जाना है, महाकुंभ को प्लास्टिक मुक्त बनाना है। डा.शरद पाण्डे शशांक ने लक्ष्मण मूर्छा पर राम के उद्गार- बोल उठे रघुवीर अचानक… गीत में प्रस्तुत किए। गोबर गणेश के नाम से विख्यात कवि प्रदीप शुक्ला ने नववर्ष का स्वागत करते हुए कहा- प्रभु मुझ पर इतनी कृपा कीजिए, कुछ ज्ञान मुझको भी दीजिए, गोबर का गोबर न रह जाऊं, नव वर्ष में मेरी अर्जी आप सुन लीजिए। काव्यश्री सम्पत्ति कुमार मिश्र भ्रमर बैसवारी छन्दकार ने बेटी बचाओ पर कहा- बेटी बचाओ, बेटी पढाओ! प्यारी बानी है,

    नवदुर्गे की माया की ये सुखद निशानी है: भारती पायल ने कहा-

    करें सेवा पिता माँ की, सुखी जीवन हमारा हो। डा.हिमांशु सक्सेना अर्श लखनवी ने सुनाया – सुनो श्री राम की गाथा सभी को हम सुनाते हैं, सनातन धर्म की महिमा चलो मिल आज गाते हैं। युक्ति श्रीवास्तव ने पढ़ा- हर बार एक साल जाता है और एक नया साल आता है, कुछ पुराना जाता है कुछ नया आता है।

    भजनों की श्रृंखला में रचना गुप्ता ने राम नाम को मुक्ति का साधन बताते हुए- राम का नाम मुक्ति का साधन…. सुनाया। इसके साथ अन्य कवियों- कवयित्रियों और प्रभु भक्तों ने भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में डा.अशोक शर्मा, डा.शरद पाण्डेय शशांक, मनमोहन कोटी, कृष्णानंद राय, नंदलाल शर्मा चंचल, महेशचंद गुप्ता, श्री संजय मल्होत्रा हमनवां, अरविंद रस्तोगी, हिमांशु सक्सेना, भारती अग्रवाल, पायल, सरिता कटियऻर, सुनीता चतुर्वेदी, युक्ति श्रीवास्तव, प्रवीण शुक्ला, गोबर गणेश, नवनीता, सुषमा प्रकाश, सुधा द्विवेदी, शकुन्तला श्रीवास्तव, साधना मिश्रा, मनु राय, डा. तेजस्वी गोस्वामी , डा.उषा बाजपेई, डा.अपूर्वा अवस्थी गीतिका श्रीवास्तव कल्पना उप्रेती, स्मिता तिवारी व ऊषा यादव ने कविताओं और भजनों की रसधार प्रवाहित की।

    Shagun

    Keep Reading

    76-day ‘Ward Outreach’ campaign launched in Varanasi.

    वाराणसी में शुरू हुआ 76 दिवसीय ‘वार्ड प्रवास’ अभियान

    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    76-day ‘Ward Outreach’ campaign launched in Varanasi.

    वाराणसी में शुरू हुआ 76 दिवसीय ‘वार्ड प्रवास’ अभियान

    July 22, 2026
    Cartoon Corner: Concerns regarding the side effects of 'instant love'.

    कार्टून की बात : चिंता इंस्टेंट लव के साइड इफ़ेक्ट की

    July 22, 2026
    Experience 'Rang De Basanti' from the comfort of your home! Bhojpuri's biggest patriotic film has been released on JioHotstar.

    रंग दे बसंती अब घर बैठे! भोजपुरी की सबसे बड़ी देशभक्ति फिल्म JioHotstar पर रिलीज

    July 22, 2026

    क्रूर नियति के बीच हमारी क्रूरता और उम्मीद की कुछ किरणें

    July 22, 2026
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading