Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    महाकुंभ प्रयागराज में लखनऊ के कलाकार सिखा रहे कला की बारिकियां

    ShagunBy ShagunJanuary 19, 2025 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 540

    लखनऊ 19 जनवरी: संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से ग्राम विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा करछना व चाका तहसील के सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में पंद्रह दिवसीय कार्यशालाओं का आयोजन किया गया है। आठ जनवरी से 22 जनवरी तक चलने वाली विलुप्त होती कलाओं का प्रशिक्षण प्रदान करने के लखनऊ के अनुभवी कलाकारों का चयन किया गया है।

    अवधी लोक गीत, नृत्य कार्यशाला में पचपन बच्चों को प्रशिक्षण कल्चर‌ दीदी के नाम से प्रसिद्ध लोक गायिका कुसुम वर्मा प्रदान कर रही हैं। लोक गीतों की परम्परागत विधा में बन्ना-बन्नी, कुम्भ मेला गीत, कजरी, फाग, होली आदि देवी स्तुति का प्रशिक्षण लेट आर पी के बच्चों को प्रदान कर रही हैं। वहीं रंगोली का प्रशिक्षण खान पट्टी महेबा के बच्चों प्रदान करने के लिए लखनऊ की बेहतरीन लोककला में सिद्धहस्त कलाकर ज्योति किरन‌ रतन प्रशिक्षणरत हैं।

    ज्योति रतन ने बताया कि महाकुंभ महिमा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक पूजा अवसर पर बनाये जाने वाली परंपरागत चौक और रंगोली जो देश के विभिन्न राज्यों का हिस्सा है उसको सिखाया है, जिसकी प्रस्तुति बच्चों द्वारा कला कुंभ पंडाल में होगी। रंगोली कार्यशाला में प्रत्येक व्रत, त्योहार से संबंधित चौक के साथ घर को सजाने में कैसे चौक बनायें। रंगोली बनाने के लिए अधिकतर बेकार सामान जैसे बालू , मिट्टी, गोबर, चोकर, दाल भूसी के साथ पानी के पेंट का प्रयोग किया जा रहा है। यही नहीं, प्रत्येक परम्परागत रंगोली के साथ जुड़ी कहानी और महत्त्व के बारे में भी बताया जा रहा है।

    जादू सिखाने में लखनऊ के विख्यात प्रशिक्षक जादूगर आफताब और सुरेश की जोड़ी नित नये जादू या कहें हाथ की सफाई से, बच्चों को हैरान कर रहे है। बच्चे भी मजे से प्रसन्न होकर सीख रहे हैं। लखनऊ के कलाकारों संग बच्चों की प्रस्तुतियां 21और 22 जनवरी को कला कुम्भ मेला पंडाल में आयोजित होंगी।

    Shagun

    Keep Reading

    But this is Banda, everyone here will melt in the heat of selfishness...

    मगर ये बांदा है, स्वार्थ की गर्मी में यहां सब पिघल जायेंगे…

    Lucknow's theatre crisis: Stages disappear, rents skyrocket.

    लखनऊ का रंगमंच संकट: मंच गायब, किराया आसमान छू रहा

    Rotaract Club's 42nd Conference: The Spirit of Service, Honoring Youth

    रोट्रैक्ट क्लब का 42वां सम्मेलन: सेवा का जज्बा, युवाओं का सम्मान‘

    An Ambrosial Shower of Shiva and Radha at the Kathak Evening!

    कथक संध्या में शिव-राधा की अमृत वर्षा!

    सत्य और साधना का आध्यात्मिक प्रेम, आज के दौर का दुर्लभ प्रेम

    The sacred soil of Pakharouli—bearing witness to a history that speaks for itself...

    पख़रौली की पावन माटी, जिसका साक्ष्य सुनाती है…

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Non-violence is the supreme duty, but violence against the enemy is also necessary: ​​CM Yogi

    अहिंसा परमो धर्म, लेकिन दुश्मन के खिलाफ हिंसा भी जरूरी: CM योगी

    May 31, 2026
    A Powerful Message from the Flag-bearer of the Sundarkand Mega-Campaign at Ram Janmabhoomi

    सुंदरकांड महा-अभियान की ध्वजवाहिका का रामजन्मभूमि पर जोरदार संदेश

    May 31, 2026
    Vinesh Phogat's 2026 Asian Games Dream Shattered! Meenakshi Defeats Her in Semifinals.

    विनेश फोगाट का एशियाड 2026 सपना टूटा! सेमीफाइनल में मीनाक्षी ने दी मात

    May 31, 2026
    After the Bengal victory, the BJP's entire focus is now on UP!

    मुख्यमंत्री योगी का सख्त एक्शन: देर रात लखनऊ में थर्राए अफसर

    May 31, 2026
    A Flight of Courage

    हौसले की उड़ान

    May 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading