सानंद वर्मा का ‘आई लाइक इट’ बन गया हिट!’
भाबीजी घर पर हैं’ के अनोखे लाल सक्सेना यानी सानंद वर्मा ने अपने डायलॉग “आई लाइक इट” से दर्शकों का दिल जीत लिया है। अपने शानदार अभिनय और प्रेरणादायक जीवन संघर्ष से उन्होंने लाखों लोगों का ध्यान खींचा है। हाल ही में सानंद ने एक इमोशनल किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक समय था जब एक मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर ने उन्हें काम देने से साफ मना कर दिया था और रूखे अंदाज़ में ऐसी बातें कहीं जो उनके दिल को चुभ गईं। लेकिन जब ‘भाबीजी घर पर हैं’ सुपरहिट हुआ और सक्सेना जी का किरदार फैंस का फेवरेट बन गया, तब उसी डायरेक्टर ने सानंद को फोन कर डिनर पर बुलाया।
डायरेक्टर ने बताया कि उनका पूरा परिवार, खासकर बच्चे, सक्सेना जी के दीवाने हैं। सानंद के लिए ये पल किसी सपने से कम नहीं था। आज वे उस डायरेक्टर के अच्छे दोस्त हैं। सानंद कहते हैं, “उस दिन मुझे समझ आया कि जिंदगी में कोई रिजेक्शन फाइनल नहीं होता। अगर आपमें लगन और हुनर है, तो कायनात आपको सही मुकाम तक पहुंचा देती है।” यह पल उनके लिए भावुक और विनम्रता सिखाने वाला था। और जैसा कि सक्सेना जी कहेंगे, “आई लाइक इट!”







