Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    द मंथन स्कूल मनाएगा गौरवमयी दसवां स्थापना दिवस

    ShagunBy ShagunOctober 28, 2025 Education No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    A Decade of Learning, Leadership and Legacy
    सीख, नेतृत्व और विरासत का दशक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,103

    शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार: सीख, नेतृत्व और विरासत का दशक

    नोएडा, 28 अक्टूबर 2025: शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और मूल्यों का पर्याय बन चुका द मंथन स्कूल आने वाले सोमवार, 3 नवम्बर 2025 को अपनी 10वीं गौरवशाली वर्षगांठ का भव्य उत्सव मनाने जा रहा है। यह समारोह ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित स्कूल परिसर में आयोजित होगा, जहां एक दशक की समर्पण, सीख और सफलता की यात्रा को पूरे जोश और भावनाओं के साथ मनाया जाएगा।

    कार्यक्रम का विषय “A Decade of Learning, Leadership and Legacy” उस प्रेरणादायी यात्रा को दर्शाता है, जिसमें मंथन स्कूल ने शिक्षा के हर पहलू में नवाचार, समग्र विकास और सामुदायिक जिम्मेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। बीते दस वर्षों में यह संस्थान केवल एक स्कूल नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, नेतृत्व और मानवीय मूल्यों की पाठशाला बन चुका है।

    इस अवसर पर देश की कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ भी शामिल होंगी। साथ ही स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर मिस दिव्या जैन की मौजूदगी समारोह को और भी खास बनाएगी।

    मिस जैन ने कहा –

    “यह सिर्फ सालगिरह नहीं, बल्कि उस सपने का जश्न है जिसे हमने दस साल पहले बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए देखा था। मंथन स्कूल की यह यात्रा हमारे विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के उस विश्वास का प्रतीक है जिसने हमें हर कदम पर आगे बढ़ाया। आने वाले वर्षों में हम अपने बच्चों को ऐसी शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो उन्हें न केवल सफल, बल्कि संवेदनशील इंसान बनाए।”

    कार्यक्रम में सबसे बड़ा आकर्षण होगा नए स्किल सेंटर की घोषणा, जो बच्चों में रचनात्मकता, खोजबीन और व्यवहारिक सीख को प्रोत्साहित करेगा। यह सेंटर विद्यार्थियों को आने वाले डिजिटल युग के कौशलों से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

    समारोह में प्रस्तुत होने वाली संगीतमय, नृत्य, नाटिका ‘नवचेतना का उदय’दर्शकों को अच्छाई के पुनर्जन्म और सत्य की विजय का संदेश देगी। जो विकास, उम्मीद और नए आरंभ का प्रतीक होगा। इसके अलावा छात्रों द्वारा प्रदर्शनी और स्केटिंग प्रस्तुति भी की जाएगी, जो कला, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में स्कूल की उत्कृष्टता को प्रदर्शित करेंगी।

    दसवीं सालगिरह का यह उत्सव न केवल उपलब्धियों का जश्न होगा, बल्कि उन सपनों और मेहनत का सम्मान भी, जिसने मंथन स्कूल को आज शिक्षा की दुनिया में एक चमकता सितारा बना दिया है।

    Shagun

    Keep Reading

    Cricket stars and a fresh take on fashion: two major events in Mumbai grab the headlines

    क्रिकेट के सितारे और फैशन का नया अंदाज, मुंबई में दो बड़े आयोजनों ने बटोरी सुर्खियां

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    U&i launches new gadgets: now listen to music and make calls for up to 50 hours—all through your glasses.

    U&i के नए गैजेट्स लॉन्च, अब चश्मे से सुनें म्यूजिक और 50 घंटे तक करें कॉलिंग

    JUST CORSECA enters the home entertainment market: Launches affordable smart projectors

    होम एंटरटेनमेंट बाजार में JUST CORSECA की एंट्री: लॉन्च किए किफायती स्मार्ट प्रोजेक्टर

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sai Pallavi in ​​a new avatar—donning a khaki uniform, she’s set to bring the thrill as she fights for justice in ‘Om: Chapter 1’!

    खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!

    November 1, 2026
    Procession: People remained immersed in devotion to Lord Chitragupta

    शोभायात्रा : भगवान चित्रगुप्त की भक्ति में लीन रहे लोग

    November 1, 2026
    Electricity employees prepare for *satyagraha* (protest); 78,000 contractual workers raise a major demand.

    बिजली कर्मचारी सत्याग्रह की तैयारी, 78 हजार संविदा कर्मियों की बड़ी मांग

    November 1, 2026
    Rama Ekadashi 2026: A Sacred Day, Infinite Merit

    रामा एकादशी 2026 : पावन एक दिन, अनंत पुण्य

    November 1, 2026
    Satkhanda Mahal: The royal building where no one ever stayed

    सतखंडा महल: वह शाही इमारत जहाँ कभी कोई नहीं रुका

    November 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading