सनातन संस्कृति की झलक को दर्शाती है मनौना धाम की महिमा
आवला 30 अक्टूबर : दिन शनिवार को प्रभू श्याम का जन्मोत्सव देश विदेश मे धूमधाम से मनाने के लिए इंतजार किया जा रहा है देश दुनिया मे जीवन धाम के नाम से प्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर मनौना धाम आवला वरेली मे श्याम बाबा का जन्मोत्सव कार्यक्रम भव्यता से मनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है ।

बाबा के दरवार मे भब्य श्रंगार तथा विशेष वाबा श्याम की विधि विधान से पूजा अर्चना एवम भब्य आरती की तैयारी हो रही है वही भारतीय सनातन की पहचान भारतीय सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रम जो उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश उत्तराखण्ड राजस्थान प्रदेश के स्कूली बच्चे महंत जी महाराज के सानिध्य मे प्रस्तुत करेंगे तथा अतीशवाजी का विशेष आयोजन होगा।
मनौना धाम परिसर भारतीय संस्कृति हिन्दू सनातन तथा आध्यात्मिक प्राचीन इतिहास को दर्शता है यह धाम 30 एकड जमीन पर अपनी कृपा शान्त वातावरण समृद्ध इतिहास उत्कृष्ट वास्तुकला का धार्मिक स्थान बना हुआ है और लगातार भक्तो की सुविधाओ अनुसार निर्माण कार्य चल रहा है यह चम्तकारी मंदिर पूरे वर्ष आगंतुको को मन की शन्ति मनोकामना तथा सुख की अनुभूति के लिए महंत जी महाराज के आशीर्वाद के लिए तथा श्याम जल के लिए खुला रहता है । धाम की तरफ से वहान पार्किग भक्तो के ठहरने दर्शन करने मरीज टोकिन मरीज दिखाने श्याम जल अभिमंत्रित कराने स निः शुल्क प्राप्त होता है ।







