नोएडा, 3 नवंबर 2025: द मंथन स्कूल ने अपनी स्थापना के 10 वर्ष पूरे होने पर भव्य समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में उत्कृष्टता, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि राजदूत डॉ. दीपक वोहरा ने विद्यालय की प्रशंसा की और कहा कि यह राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहा है। अन्य अतिथियों में विभिन्न स्कूलों के निदेशक, प्राचार्य और संस्थापक सदस्य शामिल थे। स्कूल की निदेशक श्रीमती दिव्या जैन, COO श्रीमती पूजा खुराना और प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम कुमार मेंदिरत्ता के नेतृत्व में आयोजन हुआ।

- यह रहें मुख्य आकर्षण:
“मंथन स्किल सेंटर” का उद्घाटन, जो वयस्कों को नए कौशल सिखाएगा। - बांसुरी वादन और नृत्य नाट्य “बिकमिंग कल्कि”।
- संकेत भाषा में राष्ट्रगान।
- शिक्षकों, स्टाफ और संस्थापक सदस्यों का सम्मान।
बता दें कि समारोह ने स्कूल की समावेशिता और भविष्य की योजनाओं को रेखांकित किया।







