Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    बॉलीवुड में पार्टी का धमाका और डार्क ड्रामा की झलक

    ShagunBy ShagunNovember 19, 2025 मनोरंजन No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Bollywood partying and a glimpse of dark drama
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 480

    मुंबई: बॉलीवुड में इस हफ्ते दो बिल्कुल अलग रंग देखने को मिले। एक तरफ हंसी-मजाक और धूमधड़ाके वाली पार्टी एनर्जी, तो दूसरी तरफ गहरा मनोवैज्ञानिक अंधेरा।

    सबसे पहले बात हनी सिंह और कपिल शर्मा की धमाकेदार जोड़ी की। पहली बार साथ आए ये दोनों सितारे गाने ‘फुर्र’ में नजर आए और रिलीज होते ही इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। महज कुछ दिनों में 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर चुका यह गाना साल का सबसे बड़ा पार्टी एंथम बन गया है।

    https://www.youtube.com/watch?v=TzqIEE8bEdU

    ऊर्जावान बीट्स, हनी की रैप और कपिल की मस्ती भरी केमिस्ट्री ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस गाने ने कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का भी बेसब्री से इंतजार बढ़ा दिया है, जिसमें उनके साथ मंजोत सिंह, आयशा खान, त्रिधा चौधरी और पारुल गुलाटी भी होंगी। फिल्म 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    सिद्धांत कपूर का “ह्यूमन कोकेन” में डार्क क्रॉसड्रेसर अवतार

    Siddhanth Kapoor’s Bold Leap: A Dark Crossdressing Role in “Human Cocaine”दूसरी ओर, एकदम उलट मूड वाली खबर सिद्धांत कपूर की फिल्म ‘ह्यूमन कोकेन’ से। इस मनोवैज्ञानिक ड्रामा में सिद्धांत एक डार्क क्रॉसड्रेसिंग किरदार निभा रहे हैं, जो हिंदी सिनेमा में बहुत कम देखा गया है। यूके में शूट हुई इस फिल्म के लिए उन्हें रोज दो घंटे मेकअप और गहरी मानसिक तैयारी करनी पड़ी। सिद्धांत ने इसे अपने करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण और भावनात्मक रोल बताया है।

    ‘शूटआउट एट वडाला’ और ‘हसीना पारकर’ जैसी फिल्मों के बाद यह भूमिका उनके अभिनय को नई ऊंचाई दे सकती है। फिल्म पहचान, जुनून और अस्तित्व की जटिल उलझनों को बड़े पर्दे पर लाने का वादा कर रही है।

    एक तरफ ‘फुर्र’ से पार्टी मूड, दूसरी तरफ ‘ह्यूमन कोकेन’ से गहरा ड्रामा – बॉलीवुड इस वक्त हर रंग में रंगा हुआ है!

    Shagun

    Keep Reading

    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading