2.81 करोड़ रुपये की परियोजनाएँ : पर्यटक वर्चुअल तरीके से पक्षियों और जंगल की दुनिया का रोमांचक अनुभव ले सकेंगे

लखनऊ। उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाइवे पर स्थित शहीद चंद्रशेखर आज़ाद पक्षी अभ्यारण्य को जल्द ही एक नया आकर्षण मिलने वाला है। उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म विकास बोर्ड यहां अत्याधुनिक AR-VR डोम स्थापित कर रहा है, जिसमें पर्यटक वर्चुअल तरीके से पक्षियों और जंगल की दुनिया का रोमांचक अनुभव ले सकेंगे।
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि राज्य के किसी ईको-टूरिज्म स्थल पर यह पहली बार होगा जब आगंतुकों को जंगल का इतना जीवंत वर्चुअल अनुभव मिलेगा। रामसर साइट के रूप में मान्यता प्राप्त इस अभ्यारण्य में हर सर्दी में देश-विदेश से हजारों प्रवासी पक्षी आते हैं। लखनऊ से महज 43 किमी दूर होने के कारण यह वीकेंड डेस्टिनेशन के रूप में भी लोकप्रिय है।
बोर्ड इस अभ्यारण्य में AR-VR डोम के अलावा कई अन्य सुविधाओं का विकास कर रहा है। कुल मिलाकर करीब 2.81 करोड़ रुपये की परियोजनाएँ चल रही हैं।






