पत्नी ने दर्ज कराया था फर्जी दहेज प्रताड़ना का मुकदमा, न्याय न मिलने पर सीएम हाउस में खुद को गोली मारने की बनाई थी योजना
लखनऊ। सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए शुक्रवार सुबह एक युवक मुख्यमंत्री आवास में तमंचा लेकर घुसने लगा। शक होने पर सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोंककर तलाशी ली तो उसके पास तमंचा और कारतूस देखकर वहां हड़कंप मच गया। उन लोगों ने तुरन्त गौतमपल्ली पुलिस को बुलाकर युवक को उसके हवाले कर दिया। पूछताछ में उसने बताया कि बाराबंकी में उसकी पत्नी फर्जी दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। उसी मामले में न्याय की गुहार लगाने वो सीएम के पास आया था। अगर यहां भी न्याय न मिलता तो उसने वहीं पर खुद को गोली मारने की योजना बनाई थी। फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
ग्राम व कस्बा रामनगर बाराबंकी निवासी केशवराम सोनी के बेटे प्रमोद कुमार सोनी का विवाह गोण्डा से हुआ था। पति पत्नी में आपसी विवाद के चलते ससुराल वालों ने दहेज का मुकदमा दर्ज कराया दिया था। जिससे प्रमोद कुमार सोनी काफी दिनो से परेशान था। वह न्याय की उम्मीद लेकर शुक्रवार को करीब 11:30 बजे मुख्यमंत्री आवास की तरफ जा रहा था। उसी समय वह मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे देख लिया। जब वह गोल्फ चौराहा बैरियर नंबर 1 पर पहुंचा तो सुरक्षाकर्मी उसकी चेंकिग करने लगे। चेकिंग के दौरान उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। सुरक्षाकर्मियों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सीएम आवास न्याय की गुहार लगाने आया था, अगर उसे न्याय नहीं मिलता तो वह अपने को गोली मार लेता।







