Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 31
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    खुशी हो या गम, राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन क्यों, MP के सीएम से भी सीख सकते हैं

    ShagunBy ShagunDecember 1, 2025Updated:December 1, 2025 ब्लॉग No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    CM Mohan Yadav sets example by opting for mass wedding for son's marriage where saints & sadhus blessed couples.
    मध्यप्रदेश के सीएम यादव ने बेटे की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में की
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 586

    मध्यप्रदेश के सीएम यादव ने पेश की मिसाल, बेटे की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में की

    ओम माथुर 

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की इस बात के लिए तो तारीफ की जानी है चाहिए कि उन्होंने अपने बेटे का विवाह एक सामूहिक विवाह सम्मेलन में किया और मेहमानों के नाम पर शादी को मेला नहीं बनाया। जैसा कि आजकल के नेताओं में फैशन हो गया है। शादी ही क्यों,अब तो बड़े नेता अपने घरों में होने वाले शोक को भी इवेंट का रूप दे रहे हैं। मोहन यादव के छोटे पुत्र अभिमन्यु ने कल उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर इशिता के साथ 21 अन्य जोड़ों के साथ फेरे लिए। चाहते तो मोहन यादव भी अपने बेटे का विवाह विलासिता के साथ भव्य स्तर पर आयोजित कर सत्ता की ताकत का बेजा इस्तेमाल कर सकते थे। वो भी देश भर के नेताओं को न्यौता देकर अपना रूतबा दिखा सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

    Madhya Pradesh CM Yadav marries son in mass marriage ceremony
    मध्यप्रदेश के सीएम यादव ने बेटे की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में की

    यादव के बेटे की शादी में ना तो बहुत सारे राज्यपाल और मुख्यमंत्री थे और ना ही भाजपा के संगठन सत्ता से जुड़े बड़े नेता। केवल मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद थे। गहलोत और सिंधिया दोनों मध्यप्रदेश के हैं। मप्र सरकार के कूछ मंत्री भी थे। जिनका होना लाजिमी भी था,क्योंकि कोई आम आदमी भी अपने बेटे -बेटी का विवाह करता है, तो उसके दफ्तर के साथी और सहयोगी उसमें जरूर होते हैं। मोहन यादव का मंत्रिमंडल उनका सहयोगी ही है। यादव ने अपने बड़े बेटे का विवाह पिछले साल पुष्कर में किया था। उसमें भी बड़े नेताओं का कोई जमावड़ा नहीं था। हालांकि आयोजन एक बड़े रिसोर्ट में था और धूमधाम से हुआ था। लेकिन उसे विशुद्ध पारिवारिक रखा गया था। वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें –

    https://x.com/i/status/1995351671082455221

    दरअसल, नेताओं ने अब विवाह समारोहों को अपना रुतबा और ताकत दिखाने का जरिया बना लिया है। ये बड़े नेताओं को आमंत्रित करते हैं। जिनके आने के कारण जहां विवाह होता है,वहां सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था में बड़ी संख्या में पुलिस लगानी पड़ती है। प्रोटोकॉल के लिए प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए जाते हैं। अधिकारी भी नेताओं के सामने अपनी निष्ठा जताने के लिए जनता को भूल जाते हैं। जिससे सरकारी साधनों का विवाह में दुरुपयोग होता है। पिछले दिन राजस्थान में हुई सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर की पौत्री और 2 दिन पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बेटे की शादी बड़े नेताओं के जमावड़े के कारण खासी चर्चा में रही। चलिए,शादी का खर्च तो मान लेते हैं नेता भुगत लेते हैं,( हालांकि इसमें भी नेताओं के भक्तों का बड़ा योगदान होता है ) लेकिन वीआईपी लोगों के आने से होने वाली व्यवस्था पर जो पैसा खर्च होता हैं वह तो सरकारी धन का दुरूपयोग ही है। हैलीपेड बनाए जाते हैं। वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें –

    https://x.com/i/status/1995171010358981042

    अगवानी के लिए कारकैड चलते हैं‌। कई नेता तो अपने बेटे-बेटी की शादी पर तीन-तीन, चार-चार भोज आयोजित करते हैं। एक भोज अपने निर्वाचन स्थल पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के लिए। फिर राज्य की राजधानी में वहां के नेताओं के लिए और आखिरी में दिल्ली में केंद्रीय सत्ता और संगठन जुड़े नेताओं के लिए। यानी शादियों में करोड़ों रुपए का खुद का खर्च और करोड़ों के सरकारी साधनों का दुरुपयोग। वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें –

    https://x.com/i/status/1995139710021411116

    शादियां ही नहीं,अब तो नेता अपने घरों में होने वाली मौत को भी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन बनाए जाने लगा है। हालात ये हो गई है कि जब तक किसी नेता के परिजन की मौत पर मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री बैठने नहीं आते,ऐसा लगता है मानो मृतक की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। बारह दिन रोजाना मंत्री और नेताओं के आने की खबरों को सोशल मीडिया पर डाला जाता है और स्थानीय अखबारों में प्रकाशित कराया जाता है। किसी के ग़म में उनके साथ सांत्वना और शोक व्यक्त करना हमारी संस्कृति का हिस्सा है। लेकिन जब उसे प्रचार से जोड़ दिया जाए,तो वो सहानुभूति कम दिखावा ज्यादा लगता है।

    Shagun

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    अब्दुल हमीद जैसा वीर इसी धरा ने दिया, अब महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा : CM योगी

    Lucknow: CPI(ML) leader speaks on reservation—"As long as caste-based oppression exists, caste-based reservation will remain."

    लखनऊ: आरक्षण पर बोले सीपीआई (एमएल) नेता’ जब तक जातिगत उत्पीड़न है, तब तक जाति आधारित आरक्षण रहेगा’

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    Rahul Gandhi's strong support for tribals: Will ensure justice for those displaced by the Ken-Betwa project.

    राहुल गांधी का आदिवासियों को बड़ा समर्थन: केन-बेतवा परियोजना में विस्थापितों को न्याय दिलाएंगे

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    अब्दुल हमीद जैसा वीर इसी धरा ने दिया, अब महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा : CM योगी

    July 30, 2026
    CM Yogi visited the shrines of Baba Vishwanath and Kaal Bhairav ​​on the first day of Shravan.

    श्रावण के पहले दिन बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दरबार में पहुंचे CM योगी

    July 30, 2026
    Lucknow: CPI(ML) leader speaks on reservation—"As long as caste-based oppression exists, caste-based reservation will remain."

    लखनऊ: आरक्षण पर बोले सीपीआई (एमएल) नेता’ जब तक जातिगत उत्पीड़न है, तब तक जाति आधारित आरक्षण रहेगा’

    July 30, 2026
    Lucknow: 18th Sapadalaksh Rudrabhishek started with the chanting of Har Har Mahadev.

    लखनऊ: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शुरू हुआ 18वें सपादलक्ष रुद्राभिषेक

    July 30, 2026
    Stunning victory for an Indian short film at the Stuttgart Film Festival.

    स्टटगार्ट फिल्म महोत्सव में भारतीय लघु फिल्म की शानदार जीत

    July 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading