मुंबई: सोमवार, 8 दिसंबर 2025 को शेयर बाजार में दो बड़े आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) एक साथ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं। हेल्थकेयर सेक्टर की दिग्गज कोरोना रेमेडीज़ लिमिटेड और स्लीप एवं होम सॉल्यूशंस ब्रांड वेकफिट इनोवेशन लिमिटेड दोनों ही कंपनियां उसी दिन निवेशकों के लिए अपना इश्यू खोल रही हैं। दोनों IPO बुधवार, 10 दिसंबर 2025 को बंद होंगे, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 5 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को होगी।
कोरोना रेमेडीज़ लिमिटेड IPO
- पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है, कोई फ्रेश इश्यू नहीं।
- कुल इश्यू साइज: ₹6,553.71 मिलियन तक
- प्राइस बैंड: ₹1,008 से ₹1,062 प्रति शेयर
- मिनिमम बोली: 14 शेयर और उसके गुणकों में
- फेस वैल्यू: ₹10
- लीड मैनेजर: JM फाइनेंशियल, IIFL कैपिटल सर्विसेज और कोटक महिंद्रा कैपिटल
- पात्र कर्मचारियों को ₹54 प्रति शेयर की छूट

8 दिसंबर को दो बड़े IPO एक साथ खुल रहे, निवेशकों के लिए मौका
वेकफिट इनोवेशन लिमिटेड IPO
- फ्रेश इश्यू + ऑफर फॉर सेल का मिश्रित इश्यू
- फ्रेश इश्यू: ₹3,771.78 मिलियन तक
- OFS: 46.75 मिलियन शेयर तक (प्रमोटर्स अंकित गर्ग, चैतन्य रामलिंगगौड़ा सहित PIK XV, वर्लिनवेस्ट आदि इन्वेस्टर बेच रहे हैं)
- प्राइस बैंड: ₹185 से ₹195 प्रति शेयर
- मिनिमम बोली: 76 शेयर और उसके गुणकों में
- फेस वैल्यू: ₹1
- लिस्टिंग: BSE और NSE दोनों पर प्रस्तावित
दोनों ही कंपनियों के IPO एक ही तारीख को खुलने से रिटेल और संस्थागत निवेशकों को एक साथ दो अलग-अलग सेक्टर (हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स) में दांव लगाने का मौका मिलेगा। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों इश्यू को मजबूत सब्सक्रिप्शन मिल सकता है।






