फिल्म इंडस्ट्री के पुराने और सम्मानित नाम बी.के. आदर्श साहब को पूरा बॉलीवुड “आदर्श साहब” कहकर बुलाता था। वे धार्मिक और सार्थक फिल्मों के बड़े जानकार थे, ट्रेड गाइड पत्रिका के जरिए उन्होंने दशकों तक फिल्म कारोबार को सही दिशा दिखाई। अब उनकी बेटी गायत्री आदर्श उसी विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।
गायत्री ने नई प्रोडक्शन कंपनी शुरू की है – नाम है ट्रेड गाइड फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड
गायत्री ने दिल छू लेने वाली बात कही कि “पापा की हर बात मेरे लिए गीता-कुरान-बाइबल जैसी है। वे कहते थे कि फिल्म सिर्फ़ मनोरंजन नहीं, समाज का आईना भी होनी चाहिए। मैं बस वही रास्ता चुन रही हूँ।”उनका वादा है:
भारतीय संस्कृति और मूल्यों से जुड़ी सच्ची कहानियाँ
पुरानी परंपरा और नई तकनीक का प्यारा मेल
भावनाओं से भरी, मगर बहुत ऊँचे स्तर की फिल्में
नये लेखक, निर्देशक, कलाकार – सबको बड़ा मौका
गायत्री मुस्कुराते हुए कहती हैं, “हम वो फिल्में बनाएंगे जो देखकर लोग थिएटर से निकलें तो थोड़ा बेहतर इंसान बनकर निकलें।”आदर्श परिवार की नई पारी शुरू हो चुकी है। तो फिल्म प्रेमियों, तैयार हो जाइए जल्द ही स्क्रीन पर आएंगी वो कहानियाँ जो दिल को छूएंगी और दिमाग को झकझोरेंगी भी!







