मुंबई : भारतीय कारोबारी जगत में तकनीक और पूंजी बाजार दोनों मोर्चों पर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है।
टी.ए.एस.सी ने सेल्सफोर्स एजेंटफोर्स से बदली स्टाफिंग की रफ्तार
भारत तथा मिडिल-ईस्ट की अग्रणी स्टाफिंग कंपनी टीमलीज एडटेक एंड स्टाफिंग सॉल्यूशंस (टी.ए.एस.सी) ने दुनिया के नंबर-1 एआई सीआरएम सेल्सफोर्स के साथ हाई-टेक साझेदारी करते हुए अपने पूरे ऑपरेशंस में एजेंटफोर्स प्लेटफॉर्म लागू कर दिया है।
कंपनी ने दो स्वचालित एआई एजेंट तैनात किए हैं:
- लीड-सोर्सिंग एजेंट
- आउटरीच एजेंट
ये एजेंट 24×7 काम कर काम करते हुए लीड्स कैप्चर, क्वालिफाई और इंगेज कर रहे हैं। परिणामस्वरूप लीड-सोर्सिंग एजेंट ने पहले ही 2,000 से अधिक हाई-क्वालिटी लीड्स जेनरेट की हैं, जबकि आउटरीच एजेंट ने ईमेल रिस्पॉन्स रेट को छह गुना बढ़ा दिया है। टेब्लो आधारित एडवांस्ड एनालिटिक्स के साथ टी.ए.एस.सी अब पूरी तरह टेक्नोलॉजी-फर्स्ट कंसल्टेंसी बन चुकी है।
सेल्सफोर्स इंडिया के एमडी मनकीरन चौहान ने कहा, “एआई काम के भविष्य को नए सिरे से गढ़ रहा है और टी.ए.एस.सी इसका जीवंत उदाहरण है।”
टी.ए.एस.सी के सीटीओ रिचर्ड जैकसन ने कहा, “हम अब तेज, स्मार्ट और पूरी तरह इंटीग्रेटेड वर्कफोर्स सॉल्यूशंस देने को तैयार हैं।”
केएसएच इंटरनेशनल का ₹420 करोड़ का IPO 16 दिसंबर को खुलेगा
दूसरी ओर मैगनेट वाइंडिंग वायर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी केएसएच इंटरनेशनल लिमिटेड अपनी पहली सार्वजनिक पेशकश लेकर आ रही है।

आईपीओ की मुख्य बातें
- पूरी तरह फ्रेश इश्यू : ₹420 करोड़
- प्राइस बैंड : ₹365–384 प्रति शेयर (फेस वैल्यू ₹5)
- सब्सक्रिप्शन अवधि : 16 दिसंबर से 18 दिसंबर 2025
- न्यूनतम आवेदन : 39 शेयर और उसके गुणकों में
फिस्कल 2025 के आंकड़ों के अनुसार कंपनी उत्पादन क्षमता के आधार पर भारत की तीसरी सबसे बड़ी और निर्यात राजस्व के आधार पर सबसे बड़ी मैगनेट वाइंडिंग वायर निर्माता है। 1981 में महाराष्ट्र के तळोजा में स्थापित केएसएच पिछले चार दशकों से स्टैंडर्ड तथा कस्टमाइज्ड दोनों तरह के विशेष वायर बना रही है।
दोनों कंपनियां अपने-अपने क्षेत्र में तकनीकी नवाचार और पूंजी जुटाने के जरिए आगे बढ़ने की मजबूत तैयारी दिखा रही हैं।







