ओरिजिनल क्लाइमैक्स का धमाका: ठाकुर ने गब्बर को कुचला – 50 साल बाद वो सीन जो सेंसर ने काट दिया!
मुंबई, 13 दिसंबर 2025: अरे ओ साम्भा ! कितने आदमी थे? नहीं-नहीं, इस बार सवाल ये है – कितने स्क्रीन्स मिले? बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक फिल्म शोले 50 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट आई है, वो भी 4K रिस्टोर्ड वर्जन में और ओरिजिनल क्लाइमैक्स के साथ! ‘शोले: द फाइनल कट’ नाम से 12 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में वो सीन है जो 1975 में सेंसर ने काट दिया था – ठाकुर का गब्बर को स्पाइक्ड जूतों से कुचलकर मारना!
बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल?
अनाउंसमेंट में 1500 स्क्रीन्स का दावा था, लेकिन रियलिटी में सिर्फ 373 शोज मिले! वजह? रणवीर सिंह की धुरंधर का तूफान, जो बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। पहले दिन (12 दिसंबर) कलेक्शन रहा करीब 30 लाख रुपये। उम्मीदों से कम, लेकिन 50 साल पुरानी फिल्म के लिए नॉस्टैल्जिया का कमाल तो है ही! अभी तक टोटल कलेक्शन भी इसी रेंज में, लेकिन वीकेंड में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
लोगों के रिएक्शन में दिखा दर्शकों का पागलपन: हूटिंग, डायलॉग रिसाइट और इमोशंस का सैलाब!
थिएटर्स में हूटिंग, तालियां और डायलॉग्स पर चीयर्स! दर्शक ओरिजिनल एंडिंग देखकर पागल हो रहे हैं – “रॉ, अनकट, अनस्टॉपेबल!” सोशल मीडिया पर फैंस बोले: जाहिद: “शोले, भारतीय फिल्म उद्योग में एक मील का पत्थर साबित हुई फिल्म है, इसका हर पहलू यादगार है।”
मकसूद: “बॉलीवुड की चंद फिल्में आइकॉनिक में शोले नंबर 1 है, अब तो खान्स और अक्षय-अजय के बाद कोई ढंग की फिल्में नहीं दिखतीं!”
फैंस थिएटर्स में ग्रुप में आ रहे हैं, पुराने डायलॉग्स रट रहे हैं और नई जेनरेशन पहली बार बड़े पर्दे पर जय-वीरू, बसंती, गब्बर का जादू देख रही है।
अमिताभ-धर्मेंद्र की जोड़ी, हेमा की बसंती, अमजद खान का गब्बर – सब फिर से जिंदा हो गए! अगर नहीं देखी तो जल्दी जाओ, कितना इनाम है रे उस पर? पूरा थिएटर! सुना है… ये फिल्म हमेशा हिट रहती है! क्या तुमने देखी? रिएक्शन बताओ!







