मुंबई: श्योर रियल पिक्चर्स और अप्रोच एंटरटेनमेंट ने ग्लोबल थ्रिलर फिल्म लिबरेशन (2026) के लिए अभिनेता सात्विक भाटिया को मुख्य भूमिका “जेम्स” के लिए साइन किया है।
बता दें कि फिल्म अंकित कदम निर्देशित है। कनिष्क कदम और श्योर रियल पिक्चर्स इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। अप्रोच एंटरटेनमेंट और सोनू त्यागी सह-निर्माता हैं।
कहानी एक अमीर परिवार के युवा की है, जो पढ़ाई छोड़कर परिवार के दबाव और जीवन के मकसद की तलाश में फंस जाता है। वह एक मशहूर गायक की हत्या कर अमर पहचान बनाने के जुनून में पड़ता है। रास्ते में वह एक स्ट्रीट वर्कर और एक चालाक व्यक्ति से टकराता है। फिल्म बदला, मुक्ति और सामाजिक विद्रोह जैसे मुद्दों पर आधारित है।
सात्विक भाटिया ने इंडिया लॉकडाउन, मेड इन हेवन सीजन 2 और कोटा फैक्ट्री सीजन 3 में काम किया है। फिल्म मुख्य रूप से अंग्रेजी में बनेगी, हिंदी और अन्य भाषाओं में भी रिलीज होगी। यह पोस्ट-प्रोडक्शन की तैयारी में है।







