Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    एक्सपोजर विजिट: इतिहास, विज्ञान और आत्मविश्वास से रूबरू होंगी KGBV की बेटियां

    ShagunBy ShagunJanuary 21, 2026 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Exposure Visit: KGBV girls will be introduced to history, science, and self-confidence Basic Education Minister Sandeep Singh
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 487

    बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा, बेटियों को इतिहास, विज्ञान और राष्ट्र की विकास यात्रा से जोड़ना है उद्देश्य

    लखनऊ। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के मार्गदर्शन और नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को जमीन पर उतारते हुए और बालिकाओं को पुस्तकीय ज्ञान से आगे ले जाकर इतिहास, विज्ञान, संस्कृति और आधुनिक तकनीक से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने की दिशा में बेसिक शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य के 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) में अध्ययनरत बालिकाओं को अब राज्य स्तरीय शैक्षिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के एक्सपोजर विजिट का अवसर मिलेगा। इसके लिए ₹1283.12 लाख की बड़ी धनराशि स्वीकृत एवं जारी की गई है।

    बता दें कि इन भ्रमणों का उद्देश्य बालिकाओं में वैज्ञानिक सोच का विकास, राष्ट्रीय विरासत के प्रति गर्व, महिला सशक्तिकरण के आदर्शों से प्रेरणा तथा आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है।Exposure Visit: KGBV girls will be introduced to history, science, and self-confidence Basic Education Minister Sandeep Singh

    प्रत्येक केजीबीवी को ₹1.72 लाख आवंटित
    विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रत्येक KGBV को ₹1.72 लाख की दर से धनराशि प्रदान की जाएगी। इस राशि से बालिकाओं के आवागमन, ठहराव, भोजन, शैक्षिक सामग्री, प्रवेश शुल्क, सुरक्षा एवं प्राथमिक चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

    इतिहास, विज्ञान और आधुनिक भारत से बालिकाओं का होगा साक्षात्कार
    एक्सपोजर विजिट के अंतर्गत बालिकाएं जिन प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेंगी, उनमें त्रिवेणी संगम, आनंद भवन, विज्ञान केंद्र, IIT कानपुर, ताजमहल, आगरा किला, ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, सारनाथ, रामनगर किला, गंगा की प्राचीन सभ्यता, प्रयागराज (त्रिवेणी संगम), कुशीनगर (महापरिनिर्वाण स्थल), राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, लाल किला, जंतर मंतर, कुतुबमीनार, सेक्टर-62 नोएडा स्थित साइंस एवं रिसर्च सेंटर्स आदि शामिल हैं।

    बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि शैक्षिक और ऐतिहासिक स्थलों के एक्सपोजर के माध्यम से हम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की बेटियों को इतिहास, विज्ञान और राष्ट्र की विकास यात्रा से जोड़ रहे हैं। बालिकाओं में आत्मविश्वास, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में यह एक ठोस कदम है।

    15 से 25 फरवरी के बीच बालिकाओं को कराया जायेगा भ्रमण
    विभाग ने प्रदेश के सभी 75 जनपदों में एक्सपोजर विजिट आयोजन की तिथियां भी तय कर चुका है। यह भ्रमण कार्यक्रम 15 फरवरी से 25 फरवरी के मध्य किया जाएगा। इतना ही नहीं, निगरानी के लिए प्रत्येक जनपद में निगरानी समिति का गठन किये जाने के आदेश भी दिये गये हैं।

    ये होंगे निगरानी समिति के सदस्य
    जिला स्तर पर गठित होने वाली निगरानी समिति के अध्यक्ष सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारी होंगे, जबकि सदस्यों के नामों का निर्धारण मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) और मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) द्वारा नामित प्रतिनिधि, आरटीओ प्रशासन और पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (सदस्य सचिव) के रूप में शामिल किये जाएंगे।

    सुरक्षा सर्वोपरि, महिला शिक्षिकाएं रहेंगी साथ
    बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया गया है। बालिकाओं को ले जाने वाली बसों में महिला शिक्षिकाओं की उपस्थिति अनिवार्य की गयी है। प्रत्येक 10 बालिका पर एक शिक्षिका/वार्डेन की तैनाती अनिवार्य है। इसके साथ ही, पुलिस प्रशासन से पूर्व समन्वय, महिला हेल्पलाइन 1090 की सूचना, प्राथमिक उपचार सामग्री की उपलब्धता, बसों का फिटनेस प्रमाणन भी अनिवार्य है।

    स्कूल शिक्षा की महानिदेशक मोनिका रानी ने कहा कि एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम को पूरी तरह सुरक्षित, नियोजित और उद्देश्यपरक बनाया गया है। प्रत्येक स्तर पर निगरानी, महिला शिक्षिकाओं की उपस्थिति और सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया है, ताकि KGB की बालिकाएं सुरक्षित वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक अनुभव प्राप्त कर सकें।

    Shagun

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bhabhi Dayan Hai!': Teaser builds anticipation; set to hit theaters on the occasion of Dussehra, October 16, 2026.

    ‘भाभी डायन है!’: टीज़र ने बढ़ाई उत्सुकता; 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    September 10, 2026
    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    September 10, 2026
    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    September 10, 2026

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    September 10, 2026

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading