Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    रिश्वत मांगने की बात सुन मंत्री ने दिखाया सख्त तेवर, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

    ShagunBy ShagunJanuary 22, 2026 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Upon hearing about the demand for a bribe, the minister adopted a tough stance and ordered action against those responsible.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 566

    जनसुनवाई के दौरान ए. के. शर्मा ने अतिक्रमण, साफ सफाई, पेयजल व विद्युत से जुड़े मामलों में समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

    लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज लखनऊ स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की। इसमें विभिन्न जिलों से आये लोगों की समस्याओं को सुनकर सक्षम अधिकारियों से त्वरित निराकरण के लिए बात की। इसी दौरान एक व्यक्ति ने कार्य के घूस मांगे जाने की बात कही, जिस पर मंत्री ने उच्चाधिकारी से बात कर जांच कराकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
    मंत्री ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।

    Upon hearing about the demand for a bribe, the minister adopted a tough stance and ordered action against those responsible.
    रिश्वत मांगने की बात सुन मंत्री ने दिखाया सख्त तेवर, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

    जनसुनवाई में अतिक्रमण हटाने, नगरों में साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार सहित अनेक महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई हुई। मंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को बुनियादी सुविधाओं के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

    अमरोहा से आए मोहम्मद यूसा ने शिकायत की कि विद्युत कनेक्शन के लिए उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है और रिश्वत की मांग की जा रही है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने तत्काल पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक रविश गुप्ता से फोन पर वार्ता कर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। मंत्री ने दोषी संविदा कर्मी को सेवा से बाहर करने तथा संबंधित नियमित कर्मचारियों को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए।

    इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में कमल सिंह भारती द्वारा एस्टीमेट राशि जमा करने के बावजूद विद्युत कनेक्शन न मिलने की शिकायत पर मंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को फटकार लगाई और बिना विलंब कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए। मंत्री ने दो टूक कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    इस अवसर पर विद्युत विभाग, नगर विकास विभाग के अधिकारी एवं शिकायतकर्ता उपस्थित रहे।

     

    Shagun

    Keep Reading

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    June 10, 2026
    Arvind Akela Kallu’s new song ‘Round Round’ released; ‘Bhojpuri Dhoom’ vertical launched.

    अरविंद अकेला कल्लू का नया गीत ‘राउंड राउंड’ रिलीज, ‘भोजपुरी धूम’ वर्टिकल शुरू

    June 10, 2026
    Disney magic returns to Singapore’s ‘Gardens by the Bay

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

    June 9, 2026
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading