मुंबई में हुआ धमाकेदार लॉन्च!
मुंबई : सस्पेंस, रोमांस और कोर्टरूम का तगड़ा मेल – Cinemaganj Films ने मुंबई के भव्य इवेंट में अपनी नई हिंदी फिल्म ‘लव लॉटरी’ का टाइटल और लोगो अनावरण किया।
फिल्म में लीड रोल में अक्षय ओबेरॉय और हेली दरूवाला की जोड़ी नजर आएगी, जो एक ऐसे रिश्ते की कहानी बयां करेगी जहां मोहब्बत से ज्यादा सवाल और इल्ज़ाम हैं। सपोर्टिंग कास्ट में कबीर दुहान सिंह, मनु ऋषि चड्ढा, हेमंत पांडेय, इंदिरा कृष्णा समेत कई नाम हैं।
निर्माता कुलदीप भार्गव ‘तुषार’ ने कहा, “यह फिल्म जीवन की अनिश्चितताओं और न्याय की अप्रत्याशितता को दिखाती है – रोमांच के साथ दिल को छूने वाली।”
अक्षय ओबेरॉय ने अपने किरदार को अब तक का सबसे गहरा और मनोवैज्ञानिक चुनौतीपूर्ण बताया।
अरविंद पांडे के निर्देशन में बनी यह फिल्म, अंकुर खत्री की कहानी पर आधारित है। शूटिंग 27 फरवरी से शुरू हो रही है।
‘लव लॉटरी’ सिर्फ कोर्टरूम ड्रामा नहीं – रिश्तों की वो सच्चाई है जो दिल में छिपी रहती है, लेकिन अदालत में खुलकर सामने आ जाती है। जल्द ही स्क्रीन पर आएगी यह दिलचस्प जंग!







