CISF के ‘वंदे मातरम कोस्टल साइक्लोथॉन 2026’ में शामिल हुए
मुंबई: अभिनेता अहान शेट्टी ने गेटवे ऑफ इंडिया पर CISF के ‘वंदे मातरम कोस्टल साइक्लोथॉन 2026’ के मुंबई चरण में साइकिलिंग की।
बता दें कि यह कार्यक्रम तटीय सुरक्षा, नागरिक सतर्कता और राष्ट्रीय एकता पर फोकस करता है। CISF की यह पहल देश की 6,500 किमी से ज्यादा लंबी तटरेखा पर फैली हुई है, जिसमें पूर्वी और पश्चिमी तट दोनों शामिल हैं।
अहान ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर युवाओं की तरफ से सुरक्षा बलों के साथ जुड़ाव दिखाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सबकी साझा जिम्मेदारी है और गेटवे ऑफ इंडिया जैसे प्रतीकात्मक जगह पर यह संदेश और मजबूत होता है।
मालूम हो कि मुंबई में सैकड़ों नागरिकों ने भी साइक्लोथॉन जॉइन किया। यह दूसरी बार आयोजित हो रहा है और तटीय इलाकों में जागरूकता बढ़ाने का मकसद रखता है। पिछले साल सुनील शेट्टी ने भी इसमें हिस्सा लिया था, अब अहान की मौजूदगी से यह क्रम जारी रहा।







