स्ट्रीट से शूटिंग तक, कुर्ती बना रही हैं नया ट्रेंडसेटर
मुंबई: ‘तहरान’ की सुपरहिट एक्ट्रेस मधुरिमा तुली अब स्क्रीन से ज्यादा अपने ऑफ-स्क्रीन कुर्ती लुक से सुर्खियां बटोर रही हैं। हल्के शेड की डेलिकेट एम्ब्रॉयडरी वाली फ्लोइंग कुर्ती, मिनिमल एक्सेसरीज़ और कभी हील्स तो कभी फ्लैट्स यह लुक कैज़ुअल ब्रंच से लेकर फेस्टिव वाइब्स तक हर जगह फिट बैठता है। सादगी और ग्लैमर का परफेक्ट बैलेंस दिखाते हुए मधुरिमा ने साबित किया कि भारतीय एथनिक वियर को रेड-कार्पेट की चमक की ज़रूरत नहीं बस कॉन्फिडेंस और स्मार्ट स्टाइलिंग काफी है। सोशल मीडिया पर उनके ये क्लिक्स वायरल हो रहे हैं, जहां फैंस इसे “कैज़ुअल कूट्योर” का नया मंत्र बता रहे हैं। मधुरिमा का मैसेज साफ: ट्रेडिशनल भी ट्रेंडी हो सकता है!
उर्वशी रौतेला बनीं मॉडर्न-डे मधुबाला: विंटेज लुक ने मचाया धमाल
पुरानी यादें ताज़ा! फैंस बोले—ये तो यादों की मधुबाला हैं
मुंबई: 200 मिलियन+ फॉलोअर्स वाली ग्लोबल स्टार उर्वशी रौतेला ने हालिया विंटेज-इंस्पायर्ड फोटोज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। मुलायम घुंघराले बाल, काजल वाली एक्सप्रेसिव आंखें और क्लासिक शालीनता यह लुक सीधे बॉलीवुड के गोल्डन एरा से निकला लगता है। फैंस ने तुरंत तुलना की अमर सुंदरी मधुबाला से, कमेंट्स में “मॉडर्न मधुबाला” ट्रेंड कर गया और साइड-बाय-साइड कोलाज वायरल हो गए। सिर्फ चेहरा नहीं, उर्वशी की सूक्ष्म स्माइल और ग्रेस ने मधुबाला की मासूमियत-अट्रैक्शन वाली वाइब्स को जीवंत कर दिया।






