GLIPIQ® से टाइप-2 डायबिटीज का इलाज अब सिर्फ ₹325/सप्ताह से शुरू
मुंबई : ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स ने भारत में GLIPIQ® (सेमाग्लूटाइड) लॉन्च किया है, जो टाइप-2 डायबिटीज के इलाज के लिए एक बड़ा कदम है।
यह GLP-1 थेरेपी को अब तक का सबसे किफायती विकल्प बनाता है जो साप्ताहिक खर्च सिर्फ ₹325 से शुरू (वायल फॉर्म में ₹325-₹440 तक)।
यह दवा वायल और प्री-फिल्ड पेन दोनों रूपों में उपलब्ध है, CDSCO द्वारा भारतीय मरीजों पर किए गए फेज-3 क्लिनिकल ट्रायल के बाद मंजूर हुई है, जिसमें अच्छी प्रभावशीलता और सुरक्षा दिखी।
वायल फॉर्मेट डॉक्टर-गाइडेड डोजिंग के लिए लचीला है, जबकि पेन लंबे समय तक खुद इंजेक्शन लगाने में आसान। दोनों में 2mg, 4mg और 8mg स्ट्रेंथ उपलब्ध।
कंपनी ‘संकल्प’ पेशेंट सपोर्ट प्रोग्राम भी शुरू कर रही है, जो थेरेपी शुरू करने, इंजेक्शन की आदत डालने और लंबे समय तक अनुपालन में मदद करेगा।
ग्लेनमार्क के इंडिया फॉर्मुलेशंस हेड आलोक मलिक ने कहा, “भारत में एडवांस्ड डायबिटीज थेरेपी की सबसे बड़ी रुकावट लागत है।
GLIPIQ से हम GLP-1 थेरेपी का नया किफायती मानक स्थापित कर रहे हैं, ताकि ज्यादा मरीज समय पर इलाज शुरू कर सकें और बेहतर स्वास्थ्य पा सकें।”
सेमाग्लूटाइड न सिर्फ ब्लड शुगर कंट्रोल करता है, बल्कि दिल-किडनी जैसे कॉम्प्लिकेशन्स में भी फायदेमंद साबित हुआ है।
यह लॉन्च Novo Nordisk के पेटेंट खत्म होने के साथ भारत में GLP-1 दवाओं की अफोर्डेबल क्रांति की शुरुआत है!







