BREAKING NEWS
नई दिल्ली : युद्ध का असर अब पूरी दुनिया पर पड़ रहा है उधर ईरान रुकने का नाम नहीं ले रहा है अमेरिकन प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने पांच दिन का सीजफॉयर अपनी तरफ से किया था लेकिन इसका असर फिलहाल दिख नहीं रहा है ! बता दें कि 24 मार्च 2026 को ईरान के भयंकर मिसाइल हमले के बाद इजराइली नागरिकों ने संयुक्त राष्ट्र से सीधी अपील कर दी। शॉकिंग वीडियो में दिख रहा है – तेल अवीव के आसमान में मिसाइलों की बौछार, धुएं के गुबार और इमारतों पर विस्फोट। नागरिक चीख रहे हैं – “ईरान की इस पागलपन को रोकें। हमें नहीं पता था कि उनके पास इतने मिसाइल हैं!”

ईरान का जवाबी हमला: इजराइल की नींद उड़ी
ईरान ने इजराइल पर सैकड़ों मिसाइल दागे, जिनमें से कई इंटरसेप्ट होने के बावजूद तेल अवीव और अन्य शहरों में भारी तबाही मचाई। वीडियो में साफ दिख रहा है – आसमान में आग की लपटें, धूल-धुंध में छिपे स्काईस्क्रेपर और लोग घरों में छिपने की कोशिश कर रहे। इजराइली नागरिक अब UN से गुहार लगा रहे हैं कि इस “पागलपन” को तुरंत रोका जाए।
“हम तैयार नहीं थे” – इजराइलियों की हकीकत
हमले के बाद इजराइल में दहशत का माहौल है। नागरिकों का कहना है कि ईरान की मिसाइल ताकत का अंदाजा ही नहीं था। एक तरफ जहां इजराइल ने हमेशा ईरान को कमजोर बताने की कोशिश की, वहीं अब यही नागरिक UN के सामने हाथ जोड़ रहे हैं। वीडियो वायरल होकर लाखों व्यूज पार कर चुका है और सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – https://x.com/i/status/2036535465436913678
क्या होगा आगे?
UN अब इस अपील पर तुरंत कार्रवाई करने की तैयारी में है। इजराइल-ईरान तनाव चरम पर है और पूरी दुनिया इसकी नजर रखे हुए है। क्या UN ईरान को रोक पाएगा या फिर मिडिल ईस्ट में और बड़ा युद्ध छिड़ जाएगा? अपडेट जारी रहेगा।







