वायरल वीडियो को इस्राइल का बताकर प्रसारित किया जा रहा है, वजह ईरान के पक्ष में माहौल बनाना
नई दिल्ली : एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अमेरिकी माँ अपने बेटे की कहानी सुनाते हुए फूट-फूटकर रो रही हैं। वीडियो बेहद मार्मिक है।
माँ बताती हैं कि उनका बेटा युद्ध में जाने के लिए तैयार नहीं था। जब उसने अमेरिकी अधिकारियों के सामने अपना विरोध जताया, तो उसके साथ कठोर व्यवहार किया गया। बेटा बार-बार कह रहा था कि “मैं नहीं जाना चाहता, मुझे घर रहने दो।” लेकिन सिस्टम ने उसे नहीं सुना।
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिका और इजराइल ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान चला रहे हैं। दोनों देशों की जिद और हठधर्मिता ने इस जंग को जन्म दिया है, जिसकी कीमत आम परिवार दे रहे हैं।
कुछ दिनों पहले अमेरिकी सेना के उच्च अधिकारी ने कहा था कि सेना पर भारी दबाव है। अब भर्ती में तेजी लाने के प्रयास हो रहे हैं और कई परिवार डर रहे हैं कि कहीं जबरन भर्ती (draft) की नौबत न आ जाए।
ईरान ने इजराइल और अमेरिका को इस मुश्किल स्थिति तक पहुंचा दिया है। अगर यह जंग एक महीने और चली, तो दोनों तरफ की स्थिति और बिगड़ सकती है खासकर आम लोगों की, जो इस युद्ध में अपनी संतानों को खोने से डर रहे हैं।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – https://x.com/i/status/2037762608456212578
फिलहाल माँ की आँखों में आंसू और बेटे की बेबसी देखकर हर कोई सोचने पर मजबूर हो जाता है तो क्या इस जंग की कोई कीमत इतनी बड़ी भी हो सकती है कि माँ-बेटे का परिवार टूट जाए?






