इजराइल में जनता सड़कों पर, बंकरों में भयंकर संकट
नई दिल्ली : इजराइल के नागरिक अब सड़कों पर उतर आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग चीख-चीखकर बता रहे हैं- बंकरों से तेज बदबू आ रही है, लाशों का ढेर लगा है, खाना-पीने का पानी तक नहीं बचा और सफाई की हालत खस्ता है। मीडिया इस हकीकत को छुपा रहा है, लेकिन इजराइल के अंदरूनी हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं।
ईरान के हमले रुकने का नाम नहीं, AMAN इंटेलीजेंस पर दर्जनों मिसाइलें
उधर ईरान का हमला थमने का नाम नहीं ले रहा। IRGC के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नईनी के मुताबिक, ईरानी मिसाइल हमले में इजराइल की मिलिट्री इंटेलीजेंस (AMAN) के कई जवान मारे गए। इजराइली सुरक्षा की रीढ़ मानी जाने वाली AMAN बिल्डिंग पर एक के बाद एक दर्जनों मिसाइलें दागी गईं। ईरान का प्रहार अब इजराइल की कमर तोड़ने लगा है।

अमेरिका में ट्रंप विरोधी ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन का सिलसिला जारी
दूसरी तरफ अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहे। कल न्यूयॉर्क सिटी में हुए विशाल प्रदर्शन का वीडियो वायरल है, जहां हजारों लोग सड़कों पर उतरकर ट्रंप प्रशासन की नीतियों के खिलाफ नारे लगा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लोकतंत्र खतरे में है।
सीजफायर बातचीत का ताजा अपडेट : ट्रंप प्रशासन का दावा है बातचीत आगे बढ़ रही है
सीजफायर की कोशिशें अभी भी अधर में हैं। अमेरिका ने पाकिस्तान के जरिए ईरान को 15-पॉइंट शांति प्रस्ताव भेजा था, लेकिन ईरान ने इसे सिरे से खारिज कर दिया और अपना काउंटरप्रपोजल पेश किया। ट्रंप प्रशासन का दावा है कि बातचीत आगे बढ़ रही है, मगर इजराइल हमलों को तेज कर रहा है क्योंकि उसे डर है कि कोई भी समझौता हो सकता है। फिलहाल दोनों तरफ से हमले जारी हैं, कोई तत्काल सीजफायर नहीं हुआ है।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें –
https://x.com/i/status/2038340673326420170
https://x.com/i/status/2038384241138958591
https://x.com/i/status/2038536111207886901
फिलहाल ये हालात दिखाते हैं कि मध्यपूर्व का युद्ध अब सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं, बल्कि घर-घर तक पहुंच गया है।






