बिहार, 13 अप्रैल 2026: समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ रुपेश पाण्डेय की माता श्री सरोज पांडेय का आज शाम 6 बजे आकस्मिक निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रही सरोज पांडेय का इलाज चल रहा था।
मूल रूप से पश्चिमी चंपारण (बिहार) की निवासी सरोज पांडेय अपने गाँव में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही गृह जिले पश्चिमी चंपारण में शोक की लहर दौड़ गई और पैतृक आवास पर शुभचिंतकों का तांता लग गया।
ईस्टरन हाईलैंड्स ग्रुप के संस्थापक और मुम्बई में नए उभरते बिजनेसमैन रुपेश पाण्डेय ने अपनी माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा,
“माँ के निधन से मुझे अत्यंत दुख हुआ है। वह मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा और शक्ति थीं। उनका प्यार और संघर्ष हमेशा मेरे साथ रहेगा।”
रुपेश पाण्डेय के समर्थकों, परिचितों और क्षेत्रवासियों ने भी इस दुखद घटना पर शोक जताया है। सरोज पांडेय की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएँ की जा रही हैं।
अंतिम संस्कार की प्रक्रिया परिवार के करीबी सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न होगी। परिवार ने इस कठिन समय में सभी मित्रों और शुभचिंतकों से समर्थन एवं प्रार्थना की अपील की है। शोक संतप्त परिवार के प्रति शगुन न्यूज़ इंडिया परिवार की तरफ से गहरी संवेदनाएँ।







