तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन की सैन्य धमकी, इजरायल का करारा जवाब
अंकारा/यरुशलम: इजरायल और तुर्की के बीच तनाव तेजी से बढ़ रहा है। तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने ईरान पर हमले न रुकने पर इजरायल के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि लेबनान या ईरान पर कोई भी हमला तुर्की पर हमला माना जाएगा।
इजरायल का तीखा पलटवार : इसके जवाब में इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के वीपी शाय गाल ने कहा, “ईरान बस एक रिहर्सल था, अब तुर्की का फाइल भी खुल चुका है।” इजरायल की ओर से यह बयानबाजी तब शुरू हुई जब तुर्की ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत कम से कम 35 अधिकारियों के खिलाफ कुल करीब 5000 वर्ष की जेल की सजा की मांग की। यह मांग 2025 के गाजा फ्लोटिला मामले से जुड़ी है।

तुर्की का घातक नया हथियारइसी बीच तुर्की ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उसने GAZAP नाम का अपना सबसे शक्तिशाली नॉन-न्यूक्लियर एरियल बॉम्ब सफलतापूर्वक विकसित और परीक्षण किया है। 970 किलोग्राम वजन वाले इस थर्मोबारिक बम को परमाणु बम के बाद दुनिया का सबसे खतरनाक हथियार बताया जा रहा है। इसमें गिरने पर तापमान पल भर में 2500-3000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, जो कंक्रीट और स्टील को भी पिघला सकता है। https://x.com/i/status/2044344648815321252
दोनों देशों के बीच बढ़ता यह शब्द युद्ध और सैन्य तैयारी क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौती पैदा कर रहा है।






