शहर-शहर गर्मी का कहर : मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया, तेज हवाओं से आज थोड़ी राहत, लेकिन लू अभी बरकरार
लखनऊ : प्रदेश में दोपहर के समय 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं ने वायुमंडलीय विसरण बढ़ा दिया। इससे अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई और आज लू की स्थिति मुख्य रूप से हरदोई तक ही सीमित रही।
प्रदेश में आगामी 25 अप्रैल तक उष्ण लहर/लू चलने की सम्भावना
25 अप्रैल तक लू का अलर्ट, तापमान 2-3 डिग्री चढ़ेगा, निचले क्षोभमंडल में गर्म हवाओं के साथ आतंरिक महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के असर से मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।
26 अप्रैल से मौसम बदलेगा, 27 को पश्चिमी UP में हल्की बारिश
26 अप्रैल से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी और 27 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।
इसके चलते 25 अप्रैल तक प्रदेश में उष्ण लहर (लू) चलने की संभावना है और तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी हो सकती है। गर्मी अपने चरम पर रहेगी।
इससे तापमान में 2-3°C की गिरावट आ सकती है। लू की तीव्रता में सुधार होगा, लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से अधिक बना रहेगा।
सावधानी बरतें:
- दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप से बचें
- खूब पानी पिएं, हल्के कपड़े पहनें
- बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें
फिलहाल गर्मी अभी थोड़े दिन और सताएगी, लेकिन 27 अप्रैल के आसपास हल्की बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।







