परफेक्ट पैसेंजर: साधारण कार में अनोखी घुमक्कड़ी! परिवार संग देश घूमने का नया जज्बा
लखनऊ। यात्रा प्रेमियों के लिए इंटरनेट पर जानकारी के ढेरों के बीच एक नाम तेजी से लोकप्रिय हो रहा है – परफेक्ट पैसेंजर। शशांक उपाध्याय द्वारा चलाया जा रहा यह व्लॉग आम घुमक्कड़ों के लिए बेहद उपयोगी और अनूठी जानकारियां दे रहा है।
साधारण शुरुआत से खास मुकाम तक
शशांक उपाध्याय ने यात्राओं की शुरुआत बहुत साधारण तरीके से की थी। पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर, फिर अपनी साधारण हैचबैक कार में घूमना शुरू किया। आज वे अपनी फैमिली के साथ हिमाचल की बर्फीली स्पीति घाटियों से लेकर गुजरात के द्वारिका और पूर्वोत्तर के मेघालय तक घूम चुके हैं।
सबसे खास बात – उन्होंने अपनी हैचबैक कार को कैंपर वैन में तब्दील कर दिखाया कि लग्जरी गाड़ी के बिना भी पूरे परिवार के साथ लंबी यात्राएं की जा सकती हैं।
प्रैक्टिकल जानकारी का खजाना
परफेक्ट पैसेंजर की सबसे बड़ी ताकत है सरल भाषा में दी जाने वाली उपयोगी सलाह।
- क्या करें और क्या न करें
- कैसे पहुंचें
- कहां रुकें
- क्या देखें
- बजट और जरूरी टिप्स
पहली बार यात्रा पर निकलने वाले लोगों के लिए इन वीडियोज को गाइडबुक की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर धूमइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर @perfectpassenger नाम से उपलब्ध शशांक के व्लॉग्स के हजारों फॉलोअर्स हैं। उनकी सादगी और प्रैक्टिकल अप्रोच उन्हें अन्य ट्रैवल व्लॉगर्स से अलग बनाती है।
मकसद: आम भारतीय परिवारों को यह विश्वास दिलाना कि घूमना अब सिर्फ अमीरों का शौक नहीं रहा, बल्कि हर कोई अपनी कार में निकलकर देश की खूबसूरती का आनंद ले सकता है। अगर आप भी घुमक्कड़ी के शौकीन हैं तो @perfectpassenger को अभी फॉलो करें!







1 Comment
Enjoyed looking through this, very good stuff, thankyou. “Success doesn’t come to you…you go to it.” by Marva Collins.