सेज़ क्रिएशंस की दूसरी फिल्म का पोस्टर फेस्टिवल में प्रदर्शित होगा
मुंबई: सेज़ल शर्मा की आगामी फिल्म ‘हंगर गेम’ का पोस्टर कान्स फिल्म फेस्टिवल में आधिकारिक शोकेस के लिए चुना गया है। यह सेज़ल की कान्स में चौथी उपस्थिति होगी।
सेज़ल शर्मा अब निर्माता के रूप में भी काम कर रही हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस ‘सेज़ क्रिएशंस’ के तहत ‘हंगर गेम’ दूसरी फिल्म है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘डस्टबिन’ भी कान्स से जुड़ चुकी है।
सेज़ल ने कहा : मैं ऐसी कहानियां बनाना चाहती हूं जो दिलों को छू सकें
सेज़ल शर्मा ने कहा, “हर बार कान्स से जुड़ना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं ऐसी कहानियां बनाना चाहती हूं जो दिलों को छू सकें और भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाएं।” फिलहाल फैंस अब कान्स में सेज़ल के नए लुक और ‘हंगर गेम’ की पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं।






