बिना गॉडफादर के एक साल में छा गईं रेवती, बॉलीवुड हैरान
मुंबई: बॉलीवुड में नया चेहरा लाना और उसमें जल्दी छा जाना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन रेवती महुरकर ने यह नामुमकिन सा काम करके दिखा दिया है। फिल्मी बैकग्राउंड के बिना आई इस युवा प्रतिभा ने अपनी मेहनत, लगन और जबरदस्त डांस स्किल्स के दम पर महज एक साल में इंडस्ट्री की सबसे चर्चित नई सनसनी बनकर उभरी हैं।
सुपरहिट म्यूजिक वीडियो ने दिलाई पहचान
रेवती की रफ्तार देखकर बॉलीवुड हैरान है। गुरु रंधावा के साथ उनका गाना ‘क़त्ल’ 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है। वहीं हैरडी संधू के साथ ‘तेवर’ ने भी उन्हें व्यापक लोकप्रियता दिलाई। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस के साथ ‘मस्कारा’ में काम और हाल ही में जी सिने अवॉर्ड्स पर अक्षय कुमार व सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे स्टार्स के साथ परफॉर्मेंस ने उनकी छवि को और मजबूत कर दिया है।
विविध अनुभव, अनोखी स्टाइल
भारत के अलावा जापान, फिलीपींस और अमेरिका में नृत्य प्रशिक्षण ले चुकी रेवती कथक की पारंपरिक शैली से लेकर हिप-हॉप और स्ट्रीट जैज तक में माहिर हैं। यही विविधता उन्हें दूसरी नई प्रतिभाओं से अलग करती है।
उज्ज्वल भविष्य : बॉलीवुड अब नई प्रतिभाओं को स्वीकार करने के लिए तैयार दिख रहा है और रेवती महुरकर इस बदलाव की सबसे चमकती मिसाल बनकर उभरी हैं। सूत्रों के मुताबिक उनके आने वाले कई बड़े प्रोजेक्ट्स जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाले हैं।
रेवती महुरकर का सफर साबित करता है कि सही प्रतिभा, कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ कोई भी आउटसाइडर इंडस्ट्री में अपना मुकाम बना सकता है। उनकी इस उड़ान पर पूरी इंडस्ट्री की नजरें टिकी हुई हैं।






