मुंबई, 19 जून 2026: ‘द केरला स्टोरी’ के बाद अदा शर्मा एक बार फिर दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी मराठी फिल्म ‘गजरा’ का पहला पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई है।
खून से सना खतरनाक लुक
पोस्टर में अदा शर्मा का रूप इतना डरावना और रहस्यमयी है कि पहली नजर में उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है। लाल परिधान में सजी, चेहरे पर खून के निशान और आंखों में गुस्सा, दर्द व रहस्य का मिश्रण – अदा का यह ट्रांसफॉर्मेशन दर्शकों को हैरान कर रहा है।

सच्ची घटनाओं पर आधारित ‘गजरा’‘
गजरा’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि भावनाओं, संघर्ष और अंधेरे सच की सशक्त कहानी बताती नजर आ रही है। फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है, जिसने अदा के इस खौफनाक अवतार को और भी दिलचस्प बना दिया है।
अदा का कमाल का करियर ग्राफ
- अदा शर्मा अपनी हर फिल्म में अलग किरदार में ढलने के लिए जानी जाती हैं। ‘
- 1920’ में हॉरर
- ‘कमांडो’ में एक्शन
- ‘द केरला स्टोरी’ में गंभीर भूमिका (₹375 करोड़ क्लब)
- ‘सनफ्लावर’ और ‘रीटा सान्याल’ में कॉमेडी
बता दें कि अब मराठी सिनेमा में डेब्यू करते हुए उन्होंने जो रूप दिखाया है, वह उनके अभिनय की versatility को एक बार फिर साबित कर रहा है।
‘गजरा’ न सिर्फ अदा शर्मा के करियर का नया टर्निंग पॉइंट बन सकती है, बल्कि मराठी फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ी सिनेमाई घटना साबित होने वाली है। दर्शक इस खौफनाक और रहस्यमयी किरदार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं!






