60 वर्षीय फिल्मी सफर का भव्य डायमंड जुबली उत्सव
मुंबई : हिंदी सिनेमा की वरिष्ठ एक्ट्रेस ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी अपने शानदार 60 साल के फिल्मी करियर का जश्न मनाने जा रही हैं। सबसे खास बात यह है कि इस बार वह खुद अपनी अनकही कहानियां, यादगार किस्से और पर्दे के पीछे के अनुभव दर्शकों के सामने साझा करेंगी।
भव्य कार्यक्रम की डिटेल्स
10 जुलाई 2026 को मुंबई के प्रतिष्ठित षणमुखानंद हॉल में “हेमा मालिनी – लाइव इन कॉन्सर्ट: Celebrating the Dream Girl’s Diamond Jubilee” का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम सिर्फ एक संगीतमय शाम नहीं, बल्कि बॉलीवुड का यादगार म्यूजिकल जश्न होने वाला है।
खास आकर्षण
- पहली बार हेमा मालिनी खुद अपनी 6 दशक लंबी सिनेमाई यात्रा की कहानी सुनाएंगी।
- कार्यक्रम की परिकल्पना, लेखन, निर्माण, निर्देशन और मेजबानी आरजे अनिरुद्ध चावला कर रहे हैं।
- गायन की शानदार लाइन-अप: सुदेश भोसले, सुरेश वाडकर, कविता कृष्णमूर्ति, अनु मलिक, पद्मिनी कोल्हापुरे, शब्बीर कुमार,
- अनूप जलोटा, विजेता पंडित और पूर्णिमा श्रेष्ठ।
- धर्मेंद्र को विशेष श्रद्धांजलि दी जाएगी।
- चैरिटी: सिन्टा और फवाइस के लिए ₹10 लाख का डोनेशन।
आरजे अनिरुद्ध चावला का बयान
आरजे अनिरुद्ध चावला ने कहा, “हेमा मालिनी जी सिर्फ एक सिनेमाई आइकन नहीं, बल्कि अपने आप में एक संस्था हैं। साठ वर्षों में पहली बार दर्शकों को उनकी प्रेरणादायक कहानी सीधे उन्हीं से सुनने का दुर्लभ अवसर मिलेगा। उनका सफर मनाना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है।”
यह आयोजन भारतीय सिनेमा की स्वर्णिम विरासत, शाश्वत संगीत और सामाजिक सरोकारों का सुंदर संगम साबित होगा। बॉलीवुड प्रेमियों के लिए यह एक अविस्मरणीय शाम होने वाली है।







