प्रकृति से निखरी माधुरिमा, तो यश-तारा की जोड़ी ने बिखेरा जादू
मुंबई। इन दिनों सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग खूबसूरत अपडेट्स एंटरटेनमेंट जगत को रंगीन बना रहे हैं। एक तरफ अभिनेत्री माधुरिमा तुली की हवा में लहराती तस्वीरें दिल जीत रही हैं, तो दूसरी तरफ रॉकिंग स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नया रोमांटिक गाना ‘मदहोश’ धूम मचा रहा है।
माधुरिमा की नैचुरल खूबसूरती का जादू
माधुरिमा तुली की हालिया तस्वीरों में ठंडी हवाओं, खुले आसमान और सहज मुस्कान ने उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा दिए हैं। स्टाइलिश लुक, हवा में लहराते बाल और बिना बनावट वाली मुस्कान देख फैंस उनकी ग्रेस और सादगी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। माधुरिमा इन तस्वीरों के जरिए ये संदेश भी दे रही हैं कि असली सुंदरता प्रकृति और सादगी में छुपी होती है।
‘टॉक्सिक’ का नया रोमांटिक रंग
दूसरी ओर, यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का दूसरा गाना ‘मदहोश’ रिलीज होते ही सुपरहिट हो गया है।
भव्य सिनेमैटोग्राफी, यश और तारा सुतारिया की ताज़गी भरी केमिस्ट्री और रोमांटिक वाइब्स ने दर्शकों को दीवाना कर दिया है। पहले गाने ‘तबाही’ ने इंटेंस अंदाज दिखाया था, जबकि ‘मदहोश’ फिल्म के रोमांटिक पक्ष को सामने लाया है। फैंस यश के दमदार प्रेजेंस, निर्देशक गीतू मोहनदास के विजन और पूरे प्रोडक्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फ़िलहाल दोनों अपडेट्स इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि इस सीजन में सादगी और रोमांस दोनों ही दर्शकों का दिल जीत रहे हैं!






