लखनऊ, 05 मई 2025: उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सचिव भारत सिंह के नेतृत्व में पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके निवास, 5 कालिदास मार्ग, पर मिला। इस दौरान पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों के आवास, निःशुल्क चिकित्सा, और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। जिसमे प्रमुख मांगों में शामिल हैं:
- वरिष्ठ पत्रकारों के लिए पेंशन योजना शुरू करना।
- पत्रकारों को अनुदान पर प्लॉट और फ्लैट उपलब्ध कराना।
- एसजीपीजीआई में पत्रकारों के इलाज के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि को बढ़ाकर 50 लाख करना।
- समाचार पत्रों की विज्ञापन दरें निर्धारित करने और विज्ञापन मान्यता समिति गठित करना।
- फोटो जर्नलिस्टों के लिए दारुलशफा, ए-ब्लॉक-66 में आवंटित कार्यालय का किराया जमा कराकर मरम्मत और सज्जा करना।
- राज्य संपत्ति विभाग के 36 से अधिक रिक्त आवासों को सम्मानित पत्रकारों को आवंटित करना।
इसके अलावा फोटो जर्नलिस्ट के लिए विधायक निवास दारुलशफा ए ब्लॉक- 66 में आवन्टित कार्यालय किराया जमा कराकर उसकी मरम्मत एवं साज-सज्जा कराई जाए ताकि फोटो जर्नलिस्ट उक्त कक्षा का संक्षिप्त सदुपयोग कर सकें। इसके राज्य संपति विभाग के रिक्त करीब तीन दर्जन से अधिक आवासों को सम्मानित पत्रकारों को आवंटित करने की बात की गयी।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के हितों से जुड़ी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बृजनन्दन राजू ने मुख्यमंत्री को स्वलिखित ‘जनता सर्वोपरि’ और ‘स्वर्णिम भारत’ की ओर पुस्तक भेंट की। भारत सिंह के नेतृत्व में सर्वेश सिंह, बृजनन्दन राजू, पदमाकर पाण्डेय, अरूणव सिन्हा, अनूप चतुर्वेदी, अशोक मिश्रा, सुरेश सिंह, डा. सत्येन्द्र त्रिपाठी, आशीष मौर्य और अनूप मिश्र मुख्यमंत्री से मिले।







