बाराबंकी, 14 अप्रैल : संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयन्ती उत्सव के रूप में भव्य रूप से मनाई गई। डॉ अम्बेडकर चौराहा (नाका सतरिख) स्थित डॉ अम्बेडकर पार्क में डॉ भीमराव अंबेडकर मेमोरियल सेवा समिति/पार्क-स्मारक अनुरक्षण समिति द्वारा हर्षोल्लास के साथ सुबह 08 बजे जयन्ती उत्सव की शुभारंभ पुष्पांजलि, दीपांजलि के साथ बुद्ध वन्दना से हुआ। वहीं दिन भर चले विशाल भण्डारे में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बाबा साहब की प्रतिमा पर जिले के हर स्तर के लोगों ने माल्यार्पण किया।
सांसद तनुज पुनिया, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, महामंत्री संदीप गुप्ता, एमएलसी अवनीश पटेल, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, पूर्व एमएलसी राजेश यादव, नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन हफीज भारती, जैदपुर विधायक गौरव रावत, वन निगम के पूर्व उपाध्यक्ष विजय कुमार गौतम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसन्त सिंह गौतम, हापुड़ के पोस्ट मास्टर श्रवण कुमार सहित तमाम गणमान्य लोगों ने बाबा साहब को पुष्पाजंलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भंडारे का शुभारंभ पूर्व सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने किया वहीं खीर दान का शुभारंभ वन निगम के पूर्व उपाध्यक्ष विजय कुमार ने किया। बैजनाथ रावत ने भंडारे में लोगों को प्रसाद वितरित किया।

इस अवसर पर पार्क अनुरक्षण समिति की ओर से डॉ अम्बेडकर पार्क की स्थापना में योगदान के लिए पूर्व विधायक रतनलाल राव एवं पार्क का उच्चीकृत जीर्णोद्धार के लिए पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत का नागरिक अभिनंदन किया गया। नागरिक अभिनन्दन करने वालों में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष रत्नेश कुमार, उपाध्यक्ष अमरेश बहादुर, महासचिव राम औतार, कोषाध्यक्ष जेएल भास्कर उपाध्यक्ष देव कुमार गुप्ता, सचिव मंशाराम कनौजिया, रमेश चौधरी, केशनलाल चौधरी, सियाराम वर्मा, सहदेव प्रसाद, कमलेश कुमार, राम प्रगट कनौजिया, राजेन्द्र कनौजिया, उप सचिव विनोद कुमार, डॉ सतीश गौतम, दिनेश चंद्र रावत, आनंद चौधरी, अमित कुमार, राम दयाल, निधि गौतम, राम आसरे, बालजती, उर्मिला सूरज प्रकाश, पूनम रत्नाकर, रामकुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर लोक गायक जमुना प्रसाद कनौजिया व उनकी टीम द्वारा मिशन गीतों से लोगों का शमा बांधे रखा।







