Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Social media»Viral Video Issue

    सोशल मीडिया ट्रायल ने ली एक निर्दोष जान, 42 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, वायरल बस वीडियो बनी वजह

    ShagunBy ShagunJanuary 19, 2026 Viral Video Issue No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    A social media trial in Kerala claims an innocent life; a 42-year-old man commits suicide, a viral bus video being the reason.
    केरल में सोशल मीडिया ट्रायल ने ली एक निर्दोष जान, 42 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, वायरल बस वीडियो बनी वजह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 729

    कोझिकोड (19 जनवरी 2026): केरल के कोझिकोड जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। 42 वर्षीय दीपक यू. (एक टेक्सटाइल कंपनी में सेल्स मैनेजर) ने रविवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार और दोस्तों का आरोप है कि यह सब एक वायरल सोशल मीडिया वीडियो की वजह से हुआ, जिसमें महिला शिमजिथा मुस्तफा (खुद को साइकोलॉजिस्ट, लेक्चरर और कंटेंट क्रिएटर बताती हैं) ने उन पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था, ऐसा आरोप जिसे कई लोग “झूठा” या “व्यूज के लिए बनाया गया” बता रहे हैं।

    क्या है घटना का पूरा क्रम :

    बता दें कि शुक्रवार (16 जनवरी) को दीपक काम के सिलसिले में कन्नूर गए थे।
    वापसी में KSRTC (केरल राज्य सड़क परिवहन निगम) की भीड़भाड़ वाली बस में यात्रा कर रहे थे।
    बस में मौजूद शिमजिथा मुस्तफा ने वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में दीपक का कोहनी से महिला की छाती को हल्का स्पर्श दिखता है, जो भीड़ में संतुलन बनाते हुए सामान्य लगता है।
    महिला ने वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दावा किया कि यह जानबूझकर यौन उत्पीड़न था। वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो पर 20 लाख से ज्यादा व्यूज आए (बाद में डिलीट किया गया)।
    ऑनलाइन ट्रोलिंग, अपमानजनक कमेंट्स और सार्वजनिक शेमिंग शुरू हो गई। दीपक दो दिन तक कुछ नहीं खाया, गहरे मानसिक तनाव में चले गए।

    A social media trial in Kerala claims an innocent life; a 42-year-old man commits suicide, a viral bus video being the reason.
    वायरल वीडियो स्नैपशॉट : केरल में सोशल मीडिया ट्रायल ने ली एक निर्दोष जान

    परिवार का दावा :
    परिवार का कहना है: “दीपक निर्दोष थे। वीडियो सिर्फ व्यूज और रीच के लिए बनाया गया था। भीड़ में हाथ का सामान्य स्पर्श था, कोई जानबूझकर दुर्व्यवहार नहीं।” उन्होंने कहा कि दीपक पहले कभी ऐसे आरोपों का सामना नहीं किया था।

    महिला का पक्ष :
    शिमजिथा ने मीडिया से कहा कि उन्होंने वीडियो इसलिए बनाया क्योंकि उन्होंने देखा कि दीपक ने एक अन्य महिला को भी परेशान किया था। वे अपने आरोप पर कायम हैं और बाद में एक और वीडियो पोस्ट कर सफाई दी।

    सोशल मीडिया पर जिन्होंने वीडियो देखा भड़क उठे और भारी गुस्से में दी कड़ी प्रतिक्रिया :

    केवलानंद जोशी ने लिखा : यह केस है “सोशल मीडिया की रेस में इंसानियत हार गई” , एक झूठा आरोप, एक वायरल वीडियो और हंसते-हंसते एक जान चली गई। लाइक्स और व्यूज के पीछे भागता यह युग कहाँ ले जा रहा है हमें? इससे ज्यादा ड्रामा, एक्साइटमेंट और सस्पेंस किसी फिल्म में नहीं होगा लेकिन यह सच है, और एक ज़िंदगी का अंत! जागो, शेयर करने से पहले सोचो, इंसान बनो। दीपक की आत्मा को शांति मिले।

    श्रमण ने लिखा : वीडियो भी बना रही है और बेशर्मी की मुस्कराहट भी। इसके ऊपर एफआइआर दर्ज हो और इसके शहर एवं मौहल्ले में सामाजिक बहिष्कार।
    मरियम ने लिखा : इस औरत ने इस आदमी के साथ बहुत ही हालत किया ऐसे किसी के ऊपर ऐसा अरोप नहीं लगना चाहिए इस औरत को सजा मिलनी चाहिए इसकी वजह से शख्स ने आत्महत्या कर ली

    रवि प्रकाश यादव ने लिखा : मैडम ने अपने फायदे के लिए एक भावुक और निर्दोष व्यक्ति की बलि चढ़ा दी परंतु संभवतः कुछ होगा नहीं क्योंकि मैडम के पक्ष में भी कुछ लोग माहौल बनाना शुरू कर दिए हैं। हो सकता है मैडम जी खुद ही विक्टिम कार्ड खेलने लगे।

    लोग लिख रहे हैं:

    “रीच के लालच ने एक बेगुनाह की जान ले ली।”
    “सोशल मीडिया की रेस में इंसानियत हार गई। शेयर करने से पहले सोचो।”
    कई ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (abetment to suicide) का केस दर्ज करने की मांग की।
    पुरुष अधिकार कार्यकर्ता राहुल ईश्वर और अन्य एक्टिविस्ट्स ने पुलिस में शिकायत दी।
    कुछ ने “विक्टिम कार्ड” खेलने का आरोप लगाया, तो कुछ ने कहा कि जांच होनी चाहिए।

    पुलिस जांच
    पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है। जांच में वीडियो, सोशल मीडिया रिएक्शन, मानसिक स्थिति और आरोपों की सच्चाई की पड़ताल हो रही है। परिवार ने कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

    बड़ा सवाल :सोशल मीडिया पर बिना सबूत के आरोप लगाना और वायरल करना कितना खतरनाक ?

    यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है: सोशल मीडिया पर बिना सबूत के आरोप लगाना और वायरल करना कितना खतरनाक है?
    व्यूज/लाइक के चक्कर में किसी की जिंदगी दांव पर लगाना कहां तक जायज?
    “ट्रायल बाय मीडिया” अब हत्या का हथियार बन रहा है?

    वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – https://x.com/i/status/2013118146635587933

    दीपक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।
    अगर आप या कोई जानकार मानसिक संकट में है, तो तुरंत मदद लें केरल में Thanal Helpline या राष्ट्रीय हेल्पलाइन 9152987821 उपलब्ध है। एक क्लिक से जिंदगी बदल सकती है… वीडियो सोच-समझकर शेयर करें।

    Shagun

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading