लोहिया संस्थान का मामला डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
लखनऊ । लोहिया संस्थान में किडनी ट्रांसप्लांट कराने गये एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का अरोप लगाया है। संस्थान प्रशासन ने जांच कराने की बात कही है। इंदिरा नगर सेक्टर 11 के रहने वाले सिद्धार्थ राय (36) किडनी फेलियर से पीड़ित थे। भाई राहुल के मुताबिक उन्होंने अपने भाई सिद्धार्थ को 20 जुलाई को लोहिया संस्थान के यूरोलॉजी वार्ड के केटीयू डिपार्टमेंट के बेड नंबर- 2 पर भर्ती कराया गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टरों की निगरानी में डायलिसिस की प्रक्रिया शुरू हुई। आरोप है डायलिसिस शुरू होते ही सिद्धार्थ का ब्लड प्रेशर बढ़ने लगा, इसके बावजूद डॉक्टर ने इसे हल्के में लेते हुए डायलिसिस को जारी रखा। इससे मरीज के दिमाग की नस बीपी बढ़ने की वजह से फट गई और वह कोमा में चला गया। आरोप है इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन ने मरीज को यूरोलॉजी वार्ड से हटाकर न्यूरो वार्ड में शिफ्ट नहीं किया। वह उन्हें यूरोलॉजी वार्ड में ही रखे रहे।






