Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, February 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    आम आदमी पार्टी ने उठायी मांग : दिल्ली की तर्ज पर यूपी सरकार भी आधे करे बिजली के दाम

    ShagunBy ShagunAugust 10, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 598

    लखनऊ। आम आदमी पार्टी बिजली के दामों में अक्टूबर माह से की जाने वाली 12 प्रतिशत की बढोत्तरी का कड़ा विरोध करती है और सरकार से मांग करती है कि बिजली बढ़ोतरी के आदेश को तत्काल वापस लिया जाए। जिला संयोजक गौरव माहेश्वरी ने कहा कि बिजली की दरों में बार-बार वृद्धि आम आदमी के ऊपर किसी अत्याचार से कम नही है। बिजली विभाग का तर्क गलत है कि उसकी लागत अधिक आ रही है। वास्तव में इसका मूल कारण बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और गलत नीतियां हैं। सरकार और निजी बिजली कंपनियों के बीच सांठ-गांठ के कारण सरकारें उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए जान-बूझकर महंगी बिजली खरीदती है और इसका बोझ आम उपभोक्ताओं पर डाल दिया जाता है ।
    जिला संगठन संयोजक कमलेन्द्र सिंह श्रीनेत ने कहा कि ग्रामीण घरेलू बिजली उपभोक्ताओं की दरों में 260 से 350 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है, जिसके चलते गरीब परिवार बिजली नहीं ले पायेगा। बिजली विभाग चाहता है कि गरीब परिवार रात के अंधेरे में ही अपना जीवन बिताये। वरिष्ठ नेता नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि यूपी में लाइन लॉस भी बहुत अधिक है जो वास्तव में भ्रष्टाचार के कारण ही है। बिजली चोरी को विभाग की मिलीभगत से लाइन लॉस में डाल दिया जाता है और इसकी भरपाई भी आम उपभोक्ता को करना पड़ता हैं ।
    आप जिला प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने कम दरों पर ही बिजली की उपलब्धता को बढ़ाया है, बिजली कटौती कम करने के लिए कठोर कड़े कदम उठाये और उसके दाम भी आधे किये। दिल्ली में यह भी व्यवस्था की गयी है कि आगामी सितम्बर माह से बिजली दो घण्टे से अधिक की कटौती पर बिजली कंपनियां उपभोक्ता को पेनल्टी के रूप में धनराशि का भुगतान करेगी। उपभोक्ताओं के हित में ये एक क्रान्तिकारी कदम है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब दिल्ली सरकार ऐसा कर सकती है तो प्रदेश सरकार क्यों नहीं? आम आदमी पार्टी मांग करती है कि अक्टूबर माह से होने वाली बिजली बढ़ोत्तरी वापस ली जाए, अन्यथा बिजली दर बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव के विरोध में आप जल्द ही आन्दोलन शुरू करेगी।

    Shagun

    Keep Reading

    Lucknow: "No TET before the RTE Act" – Teachers' anger erupts! Jayant Chaudhary's effigy burned, warning of a siege in Delhi.

    NO TET BEFORE RTE ACT- शिक्षकों का गुस्सा फूटा! जयंत चौधरी का पुतला फूंका, दिल्ली घेरने की चेतावनी

    Tense women's march in Lucknow: Pallavi Patel in police custody, clashes over demand for UGC equity regulation

    लखनऊ में तनावपूर्ण महिला मार्च: पल्लवी पटेल पुलिस हिरासत में, UGC इक्विटी रेगुलेशन की मांग पर झड़प

    Students stage strong protest in support of UGC Equity Guidelines 2026

    यूजीसी इक्विटी गाइडलाइंस 2026 के समर्थन में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

    यूपी के औरैया जिले में एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो किसी बॉलीवुड थ्रिलर फिल्म से कम नहीं!

    UP Metro wins first prize in flower exhibition!

    यूपी मेट्रो ने फूलों की प्रदर्शनी में मारी बाजी- प्रथम पुरस्कार जीता!

    Akashvani Lucknow is bringing two new popular programmes.

    आकाशवाणी लखनऊ ला रहा है दो नए लोकप्रिय कार्यक्रम

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Lucknow: "No TET before the RTE Act" – Teachers' anger erupts! Jayant Chaudhary's effigy burned, warning of a siege in Delhi.

    NO TET BEFORE RTE ACT- शिक्षकों का गुस्सा फूटा! जयंत चौधरी का पुतला फूंका, दिल्ली घेरने की चेतावनी

    February 11, 2026
    Sana Raees Khan’s Decisive Victory in Protecting Vivek Oberoi’s Personality Rights

    डिजिटल दुनिया में पहचान की जीत! विवेक ओबेरॉय को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली पर्सनैलिटी राइट्स की मजबूत सुरक्षा

    February 11, 2026

    कार टी-सेल थेरेपी के पायनियर डॉ. ब्रूस लेविन को बायो एशिया 2026 में मिलेगा प्रतिष्ठित जीनोम वैली एक्सीलेंस अवॉर्ड!

    February 11, 2026
    TVS Electronics makes banking safer, smarter - completely 'Made in India'!

    TVS इलेक्ट्रॉनिक्स ने बैंकिंग को बनाया और सुरक्षित, और स्मार्ट – पूरी तरह ‘मेड इन इंडिया’!

    February 11, 2026
    Madhurima Tuli's fitness fire and Rose Sardana-Jessie Lever's high-voltage meeting: Bollywood's heartbeats are racing these days

    मधुरिमा तुली की फिटनेस फायर और रोज़ सरदाना–जेसी लीवर की हाई-वोल्टेज मुलाकात: बॉलीवुड में इन दिनों धड़कनें तेज

    February 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading