Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    कई महीनों से फरार थी ‘3700 करोड़ की धोखाधड़ी’ करने वाली कानपुर की आयुषी, पुणे से गिरफ्तार

    ShagunBy ShagunDecember 27, 2017 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 761

    नई दिल्ली । नोएडा की फ्रॉड कंपनी एब्लेज इन्फो सोल्यूशन की फरार निदेशिका आयुषी मित्तल को 11 माह बाद यूपी एसटीएफ और एसआईटी की संयुक्त टीम ने पुणे से गिरफ्तार किया है। टीम बुधवार को उसे लेकर गाजियाबाद पहुंचेगी। ट्रांजिट रिमांड पर होने की वजह से आयुषी को गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया जायेगा। एसआईटी के जांच अधिकारी पूछताछ के लिए कोर्ट से आयुषी की पुलिस रिमांड मांग सकते हैं। आयुषी नोएडा के सेक्टर-63 एफ-471 में चलने वाली एब्लेज कंपनी के मालिक अनुभव मित्तल की पत्नी है। एब्लेज पर आरोप है कि उसने इंटरनेट पर फर्जी विज्ञापन लिंक लाइन कराने के बहाने लगभग सात लाख लोगों से 3700 करोड़ रु की धोखाधड़ी की है।
    – क्या है मामला
    यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट के प्रभारी राजीव नारायण मिश्र का कहना है कि केस के खुलासे के बाद से ही आयुषी की तलाश थी। एसटीएफ टीम ने कानपुर स्थित उसके मायके, गाजियाबाद स्थित उसके घर, हापुड़ स्थित उसकी ससुराल समेत कई जगहों पर छापेमारी की थी। इस दौरान आयुषी ने कुछ मामलों में हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया था। हालांकि, इंदिरापुरम गाजियाबाद के एक मामले में आयुषी ने स्टे नहीं लिया था। उसी केस में आयुषी को बी ब्लॉक, फ्लैट नंबर 308, साईं गंगा सोसायटी, थाना खोन्डवा, पुणे, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद टीम संबंधित न्यायालय से 28 दिसंबर तक की ट्रांजिट रिमांड लेकर आयुषी को विमान से गाजियाबाद ला रही है। यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने 1 फरवरी की शाम मामले का खुलासा करते हुए कंपनी के मालिक अनुभव मित्तल, सीईओ श्रीधर प्रसाद और तकनीकी हेड महेश दयाल को गिरफ्तार किया था।

    2 फरवरी को मामला मीडिया में आया था। अनुभव के पिता सुनील मित्तल को भी एसटीएफ 8 अप्रैल को गिरफ्तार कर चुकी है। मूलरूप से हापुड़ निवासी अव इलेक्ट्रानिक्स की दुकान चलाने वाला सुनील एब्लेज में बेटे के साथ पूर्व निदेशक रह चुका है। शादी के बाद अनुभव ने पिता की जगह पत्नी को कंपनी में निदेशक बना दिया था। इसके अलावा एसटीएफ ने गाजियाबाद की एक निजी बैंक के अधिकारी अतुल कुमार मिश्रा को भी 8 फरवरी को गिरफ्तार किया था। अतुल पर आरोपियों का साथ देने और फर्जीवाड़े में शामिल होने का आरोप है। इसके अलावा प्रमोद कुमार सोलंकी और प्रमोद कुमार विमल दो बड़े निवेशकों को यूपी एसटीएफ ने 17 मई को गिरफ्तार किया था। इन पर आरोप है कि इन्होंने खुद भी कंपनी में निवेश कर फर्जीवाड़े से करोड़ों रुपये की कमाई की और हजारों की संख्या में अन्य लोगों के चेन सिस्टम के तहत एब्लेज कंपनी से जोड़ दिया।

    Shagun

    Keep Reading

    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    Major online shopping scam: Ordered a phone, but the delivery boy handed over a phone box filled with soap!

    ऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा धोखा: फोन मंगवाया, डिलीवरी बॉय ने थमा दिया साबुन से भरा फोन का डिब्बा !

    Bharat Tiwari Encounter: Major decision by the Bihar government; a retired High Court judge will conduct a judicial inquiry.

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज करेंगे न्यायिक जांच

    राम मंदिर-अयोध्या चंदा घोटाला: मथुरा में भी बड़ा चोरी का आरोप, SIT ने शुरू की तेज कार्रवाई

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    डीएम ऑफिस में तैनात सफाई कर्मी को बेटे ने मारी गोली मौत

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Tribute to deceased students: Gurudwara Alambagh holds peace march

    दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि: गुरुद्वारा आलमबाग ने निकाला शांति मार्च

    June 25, 2026
    AAP launches major attack over Ram Mandir land scam

    राम मंदिर जमीन घोटाले पर AAP का बड़ा हमला

    June 25, 2026
    Children's Theatre Festival to be held at Rai Umanath Bali on June 29–30.

    29-30 जून को राय उमानाथ बाली में होगा बाल रंगमंच का मेला

    June 25, 2026
    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    June 25, 2026
    World's largest 5,211 kg mercury Shivling installed in Haridwar.

    हरिद्वार में विश्व का सबसे विशाल 5211 किलो पारद शिवलिंग स्थापित

    June 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading